लम्बे समय से नही हो रहा है विवाह हो गए है परेशान तो ये खबर पढ़ रह जाएंगे सन्न

भगवान भोलेनाथ शिव सम्भू के सम्बंध में कहा गया है कि यह सबसे बडें दानी है।

Update: 2022-01-06 08:10 GMT

भगवान भोलेनाथ शिव सम्भू के सम्बंध में कहा गया है कि यह सबसे बडें दानी है। अगर भगवान भोलेनाथ की सामान्य तौर पर भी पूजा कर ली जाए तो वह बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। कहां गया है कि भगवान भोलेनाथ की अगर नियमित कुछ दिनों तक पूजा कर दी जाए तो उनसे मनचाहा वरदान प्राप्त किया जा सकता है। कई बार लोगों के विवाह नहीं हो पाते। ऐसे में बताया गया है कि सोमवार के दिन विवाह होने के संकल्प के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाए तो वह बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और मनचाहा वर की प्राप्ति कन्या को होती है। साथ ही वर को भी मनचाही कन्या प्राप्त होती है।

ऐसे करें सोमवार के दिन उपाय

अगर किसी का विवाह होने में परेशानी हो रही है। कोई रुकावट आ रही है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं। बेलपत्र चढ़ाते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। कहा गया है कि यह उपाय बहुत ही कारगर है इससे सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

जल्दी होता है विवाह

वही बताया गया है कि सोमवार के दिन अगर पर शिवलिंग पर दूध में केसर मिलाकर भगवान भोलेनाथ को स्नान करवाएं। ऐसा करने पर जल्दी विवाह के योग बनते हैं।

नहीं होती अन्न की कमी

कहा गया है कि सोमवार के दिन अगर गरीबों को भोजन करवाया जाए तो घर में कभी अन्य की कमी नहीं होती है साथ ही करवाने वाले के पित्र प्रश्नोत्तर आशीर्वाद देते हैं

बैल को खिलाएं चारा

बैल को सोमवार के दिन हरा चारा खिलाने से सुख समृद्धि आती है। वह क्या गया है कि ऐसा करने से मन प्रसन्न रहता है किसी तरह की चिंता नहीं सताती। जब बैल को हरा चारा खिलाएं उस समय मन में बैल को नंदी स्वरूप माने। श्रद्धा भाव से चारा खिलाएं।

गोमूत्र का करें छिड़काव

कहा गया है कि सोमवार के दिन घर में गोमूत्र का छिड़काव किया जाए। इसके पश्चात गुग्गुल का धूप जलाएं। ऐसा करने में घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में किसी भी तरह की परेशानी नहीं रहती।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News