Marriage Horoscope 2022: इन 5 राशि वालों को नए साल में मिलेगी ऐसी खुशखबरी जिसके बारे में सोचकर उछल पड़ेंगे आप!

Marriage Horoscope 2022: शादी-विवाह में राशिफल भी होती है महत्वपूर्ण.

Update: 2021-12-26 10:53 GMT

Aaj Ka Rashifal 8 July

Marriage Horoscope 2022: नए वर्ष 2022 शुरू हो रहा है। तो इस वर्ष में लोग करियर से लेकर जीवन साथी तक के लिए सोच-विचार करना शुरू कर दिए है। ज्योतिष विद्र के मुताबिक शादी-विवाह में राशिफल का भी महत्वं है और वह समय एंव विधान को इंगित करता है। ज्‍योतिषीय गणनाओं के मुताबिक इस वर्ष 5 राशि वालों की जिंदगी में जीवनसाथी की दस्‍तक होने के प्रबल योग हैं।

कर्क राशि

इस राशि के लोग जीवनसाथी पाने के लिए इंतजार कर रहे है तो 2022 उनका शानदार रहने वाला है। वे न केवल लाइफ पार्टनर से मिलेंगे बल्कि शादी के भी योग है हालांकि शादी के योग अप्रैल महीने के बाद बनेंगे।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों की शादी में अब तक जो रुकावटें आ रही थीं, अब खत्‍म हो जाएंगी. शनि के राशि बदलते ही विवाह के योग बनेंगे और अप्रैल से जुलाई के बीच शादी होने की सबसे ज्‍यादा संभावना रहेंगी।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए न्यू-ईयर शहनाइयों की गूंज लेकर आएगा। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी और चट मंगनी पट ब्‍याह जैसी स्थिति बनेगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को लाइफ पार्टनर खोजने में थोड़ी मशक्‍कत करनी पड़ सकती है लेकिन सफलता जरूर मिलेगी. साथ ही यह रिश्‍ता आपकी जिंदगी में सौभाग्‍य भी लेकर आएगा।

मीन राशि

इस राशि के जातकों की इस वर्ष शादी होना तय माना जा सकता है। उन्‍हें साल की पहली छमाही में ही लाइफ पार्टनर मिल जाएगा और वे जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

नोट- दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं दी जानकारी पर आधारित है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Tags:    

Similar News