ये चीज घर में रखते ही बदल जाएगी सभी की किस्मत, इस दिशा में रखने से बरसेगा खूब पैसा

आमतौर पर लोगों द्वारा बताया जाता है कि घर में लाफिंग बुद्धा रखने से कई तरह की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

Update: 2022-01-15 16:41 GMT

मनी 

आमतौर पर लोगों द्वारा बताया जाता है कि घर में लाफिंग बुद्धा रखने से कई तरह की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। ज्यादातर लोगों को लाफिंग बुद्धा के बारे में पता नहीं है। सामान्य तौर पर दिखने वाला लाफिंग बुद्धा आखिर है क्या। इसके बारे में जानना चाहते होंगे। आज हम आपको लाफिंग बुद्धा के बारे में बताने जा रहे हैं।

फेंगशुई के भगवान हैं लाफिंग बुद्धा

चीन में लाफिंग बुद्धा को फेंगशुई का भगवान बताया गया है। मान्यता है कि घर में लाफिंग बुद्धा रखने से कई तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। लाफिंग बुद्धा रखने का अपना एक स्थान भी निश्चित किया गया है। फेंगशुई के अनुसार लाफिंग बुद्धा प्रवेश द्वार के सामने नहीं रखना चाहिए।

महात्मा बुद्ध के शिष्य थे

बताया जाता है कि भगवान बुद्ध कई देशों में बौद्ध धर्म का प्रचार करने गए थे। इसमें जापान के होतेई नामक एक शिष्य भगवान बुद्ध के साथ काफी दिनों तक रहे। उन्होंने भगवान बुद्ध से ज्ञान प्राप्त किया। कहा जाता है कि होतेई को जैसे ही ज्ञान प्राप्त हुआ तो वह हंसने लगे। होतेई ने अपने जीवन का उद्देश्य लोगों को हंसाना बना लिया। उनकी इस जोर-जोर हंसने की आदत उनकी पहचान बन गई और लोग उन्हें लाफिंग बुद्धा के नाम से जानने लगे।

लाफिंग बुद्धा रखने के फायदे

  1. बताया गया है कि लाफिंग बुद्धा घर या ऑफिस में रखने से तरक्की आती है।
  2. फेंगशुई के अनुसार हंसते हुए बैठे लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखना शुभ बताया गया है।
  3. लाफिंग बुद्धा को अगर घर के अंदर पूर्व दिशा की ओर रखा जाए तो घर में खुशियां आती है।
  4. कहा तो यहां तक जाता है कि अगर घर में लाफिंग बुद्धा की मौजूदगी है तो नौकरी व्यापार आदि में लाभ होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News