अडानी की इस कंपनी का आ रहा हैं IPO, निवेशकों की हो सकती है मोटी कमाई

Adani Wilmar IPO: अगर आप भी IPO में निवेश करना चाहते है। तो आपके लिए यह अच्छा मौका है।

Update: 2022-01-21 14:07 GMT

Adani Wilmar IPO Latest Updates: अडानी ग्रुप (Adani Group) की सबसे प्रमुख कंपनियों में से जानी पहचानी एक अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का आईपीओ (IPO) 27 जनवरी को प्रारंभ होने जा रहा है। यह कंपनी 1रुपए की फेस वैल्यू वाले न‌ए शेयर जारी करेगी। एवं कंपनी इस आईपीओ से 3,600 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। इस आर्टिकल में आप जाने इस आईपीओ से जुड़ी जरूरी जानकारी।

50% हिस्सेदार हैं सिंगापुर की विल्मर

उद्योगपति गौतम अडानी ने 1999 में सिंगापुर की विल्मर के साथ मिलकर इस कंपनी को प्रारंभ किया था। जिसमें दोनों 50-50% हकदार हैं। अडानी ने बताया कि उसने इस आईपीओ से जुड़ा रेड हेंरिंग प्रोस्पेक्टस 19 जनवरी को ही गुजरात के कंपनी रजिस्ट्रार के पास पेश किया और उसने 20 जनवरी को मंजूर भी किया।

पहले आई जानकारी के हिसाब से आईपीओ का साइज

पहले आई जानकारी के हिसाब से अडानी विल्मर आईपीओ 4,500 करोड रुपए का होने वाला था। लेकिन पीटीआई की 14 जनवरी 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ का साइज अब 3,600 करोड़ रुपए है।

31 जनवरी 2022 को बंद होगा IPO

अडानी कंपनी का आईपीओ 27 जनवरी को खुलेगा और 31 जनवरी 2022 को बंद होगा। अडानी ग्रुप की यह कंपनी एफएमसीजी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक है। इस कंपनी में Fortune ब्रांड नाम से खाने का तेल, आटा और चावल जैसे प्रोडक्ट्स का कारोबार किया जाता है।

Tags:    

Similar News