अंबानी और रतन टाटा जैसी दौलत चाहिए तो ये 7 चीज़े अपने घर में कभी न रखे, जानिए!
कई बार घर सजाने के चक्कर में हम ऐसी चीजों को लाकर अपने घर में लगा लेते हैं जिनसे घर भले ही सजा संवरा सुंदर दिखे लेकिन उसका दुष्प्रभाव हमें ही झेलना पड़ता है।
कई बार घर सजाने के चक्कर में हम ऐसी चीजों को लाकर अपने घर में लगा लेते हैं जिनसे घर भले ही सजा संवरा सुंदर दिखे लेकिन उसका दुष्प्रभाव हमें ही झेलना पड़ता है। हम बात कर रहे हैं ऐसी तस्वीरों और मूर्तियों के संबंध में जिनको वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाना निषेध बताया गया है। ऐसी चीजों को घर में लगाने से परेशानियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। और हम समझ ही नहीं पाते कि यह क्या हो रहा है। जाने ऐसी 7 चीजें जिन्हें घर में नहीं लाना चाहिए।
हिंसक जानवरों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र में पाया गया है कि जंगली जानवर खास तौर पर हिंसक पशुओं की फोटो घर की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं लगानी चाहिए।
इसका नकारात्मक प्रभाव घर के लोगों में पड़ता है। आपसी द्वेष बढ़ता है।
इस तरह की तस्वीर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पलटते जहाज की तस्वीर
कई बार लोग टाइटेनिक या फिर अन्य डूबते हुए जहाजों की फोटो लगाते हैं जो गलत है।
ऐसी फोटो लगाने से परिवार के सदस्यों में मनोबल कम होता है। मनमुटाव भी बढ़ता है।
धन-संपत्ति के साथ ही पारिवारिक हमें विकास होना बताया गया है।
राक्षसों की फोटो
कई बार घर में लोग भूत प्रेत राक्षसों की फोटो अपने घर में लगाते हैं जो गलत है।
इस तरह की फोटो घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कहा गया है कि इस तरह की फोटो लगाने से घर में मौजूद छोटे बच्चों की मानसिक स्थिति गड़बड़ा जाती है।
फव्वारे की फोटो
कई बार दीवाल पर फव्वारे की फोटो लगाई जाती है लेकिन इसे वास्तु शास्त्र में व्यय का कारण बताया गया है।
कहा गया है कि इस तरह की फोटो लगाने से लक्ष्मी का निवास नहीं रहता।
फव्वारा गतिशीलता को प्रदर्शित करता है। ऐसे में घर में रखा हुआ धन भी गतिशील हो जाने से व्यय बढ़ जाता है।
भगवान शिव की ऐसी फोटो
कई बार लोग घर में भगवान शंकर के नटराज और काल भैरव की फोटो लगाते हैं। जिसे गलत बताया गया है।
कहा जाता है कि ऐसी तस्वीरों में भगवान विनाशकारी रूप में होते हैं इसलिए इसे नहीं लगाना चाहिए।
शिव तांडव करते हुए तथा नटराज की फोटो या मूर्ति घर में नहीं रखनी चाहिए।
ताजमहल की फोटो
ताजमहल एक समाधि है समाधि स्थल की फोटो लगाना घर में वर्जित है।
प्रेम के प्रतीक ताजमहल की फोटो पति पत्नी में प्रेम बढ़ाने के बजाय दूरियां पैदा कर सकता है।
हिंदू मान्यताओं में समाधि या श्मशान घाट की फोटो नहीं लगानी चाहिए।
महाभारत काल की फोटो
महाभारत की फोटो घर में नहीं लगानी चाहिए इससे सुख समृद्धि में बाधा आती है।
महाभारत का नाम ही विवाद का पर्यायवाची बन चुका है। सामान्य झगड़ों को भी लोग महाभारत कह देते हैं। ऐसे में महाभारत युद्ध का प्रतीक माना गया है।
महाभारत की फोटो लगाने से क्रोध और आपसी द्वेष बढ़ता है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।