अगर आप बिजली की आवाजाही से परेशान हैं तो ले आइए पोर्टेबल सोलर पावर जनरेटर, 7 घंटे का देता है बैकअप

बिजली की आवाजाही तो हर जगह लगी ही रहती है। अगर आप भी बिजली की आवाजाही से परेशान है तो आप भी एक सरल सा उपाय अपना सकते हैं।

Update: 2023-02-03 07:09 GMT

बिजली की आवाजाही तो हर जगह लगी ही रहती है। अगर आप भी बिजली की आवाजाही से परेशान है तो आप भी एक सरल सा उपाय अपना सकते हैं वही इसका उपयोग जिनके घर में इनवर्टर नहीं है वह भी कर सकते हैं। यह किफायती होने के साथ ही सस्ते में उपलब्ध हो जाएगा। बात अगर इसके कार्य क्षमता की करें तो यह 7 घंटे तक नॉनस्टॉप आपको आपके घर को रोशन कर सकता है।

कौनसा है यह जनरेटर

जानकारी के अनुसार हम जिस पावर जनरेटर की बात कर रहे हैं उसका नाम है एसआर पोर्टेबल सोलर जनरेटर। यह आकार में छोटा होता है इसमें एक हैंडल लगा होता है। जिसे आसानी के साथ उठाकर कहीं भी ले आया और ले जाया जा सकता है। जहां भी आपको बिजली की जरूरत हो इसे आप उठाकर ले जा सकते हैं।

बहुत कम दाम पर मिल रहा है जनरेटर

आमतौर पर इनवर्टर आज खरीदने में कई हजार रुपए लग जाते हैं। लेकिन इस एसआर पावर सोलर जनरेटर को अमेजॉन पर खरीदने पर मात्र 17999 रुपए लगते हैं। वही इसका रखरखाव भी बहुत सरल और सहज है।

क्या है इसकी खासियत

पोर्टेबल सोलर जनरेटर 25 घंटे तक एलईडी बल्ब जला सकता है।

जनरेटर से 3 घंटे तक रेफ्रिजरेटर चलाया जा सकता है।

2 घंटे से अधिक समय तक टेबल फैन चलाया जा सकता है।

4 घंटे तक टीवी लैपटॉप जैसे इंस्ट्रूमेंट चलाए जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News