आज के दिन अगर दिख गई आपको ये चीज़े तो मच जाएगा बवाल, जानिए !

शनिवार का दिन शनिदेव का दिन कहलाता है। माना जाता है कि इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा की जाती है।

Update: 2022-01-14 12:22 GMT

शनिवार का दिन शनिदेव का दिन कहलाता है। माना जाता है कि इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करना बहुत ही सरल बताया गया है। साथ ही हमारी पैराणिक मान्यताओं में बताया गया है कि अगर शनिवार के दिन अपको कुछ खास दिख जाये तो आप मा़त्र छोटा सा उपाय करें और शनिदेव आपके उपर प्रसन्न हो जायेंगे।

दिख जाये भिखारी

कहा गया है कि अगर आप शनिवार के दिन घर से बाहर निकलते हैं और आपको कोई गरीब व्यक्ति दिख जाता है तो आपको उसे कुछ न कुछ दान अवश्य ही करना चाहिए। कहा गया है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

काली गाय

कहा गया है कि शनिवार के दिन अचानक से काली गाय को देखना बहुत शुभ माना गया है। साथ में बताया गया है कि शनिवार के दिन चोकर युक्त आटे की दो रोटी बनाएं। एक पर तेल लगालें। इस रोटी में कुछ मिष्ठान मिलाकर काली गाय को खिला दें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

लंगडे़ व्यक्ति को करें दान

कहा गया है कि शनिदेव का एक पैर कमजोर है। ऐसे में बताया गया है कि अगर शनिवार के दिन पैर से कमजोर कोई व्यक्ति मिले तो उसे दान करना चाहिए। इसके लिए कहा गया है कि कटोरी में सरसों का तेल लें। उसमें अपना चेहरा देंखें। इसके बाद काले उड़द, सवा किलो अनाज, दो लड्डू, फल तथा काला कोयला और कोई लोहे का सामान दान करें।

काला कुत्ता

कहा गया है कि अगर शनिवार के दिन काला कुत्ता देख लें तो उसे तेल लगी रोटी खिलाएं। अगर रोटी नही है तो उसे बिस्कुट खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते है।

सफाई कर्मचारी

कहा गया है कि अगर शनिवार के दिन कोई सफाई कर्मचारी दिख जाये तो उसे कुछ पैसे, कुछ काले रंग के कपडे़ दान करें। ऐसा करने से भगवान शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगे।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News