ऐसे सपने आए तो 100 प्रतिशत मिलने वाला है पैसा

स्वपन शास्त्र बताता है कि इस तरह के सपने अगर आते है तो समझाइए होगा धन लाभ.

Update: 2022-01-26 11:39 GMT

Aaj Ka Rashifal 8 July

स्वप्न शास्त्र। यू तो नींद में सपने आना आम बात है। लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में कुछ खास चींजे आती है तो माने कि यह स्वप्न न सिर्फ कोई खास संकेत दे रहा है बल्कि धनवान भी बनाऐगा।

होता है धन लाभ

सपने में पेड़ या पहाड़ पर चढ़ते हुए देखना बहुत शुभ माना जाता है। ये सपना धन लाभ का संकेत देता है। वहीं सपने में फल दार पेड़ अच्छा संकेत देता है और इसे धन का संकेतक माना जाता है। सपने में दूध दिखाई देना बेहद शुभ होता है और यह किस्मत चमकने वाला सपना होता है।

आर्थिक उन्नति का देता है संकेत

सपने में बच्चों को खिलखिलाते हुए देखना भी शुभ माना गया है यह सफलता का संकेत होता है। सपने में मंदिर देखना शुभ फलदायी माना जाता है और यह आर्थिक उन्नति का संकेतक हैं। सपने में फूलों से भरा बगीचा देखना शुभ है, इसका मतलब है कि जल्द लक्ष्मी की प्राप्ति होने वाली है।

इसके अलावा सपने में शरीर से खून बहते हुए देखना आमदनी का संकेत देता है। सपने में अपने सिर से बाल झड़ते देखना शुभ होता है इसका मतलब है कि जल्द कर्ज से मुक्ति मिलेगी। सपने में आग देखने का मतलब है कि धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने वाली है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. रीवा रियासत न्यूज़ पोर्टलइसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Tags:    

Similar News