अगर आपके शरीर में है इस जगह तिल तो आप तुरंत बन जाएंगे धनवान, भाग्योदय इस तरह होगा की आपके पीछे होंगे बड़े-बड़े अमीर, जानिए!

हमारे शरीर के कई हिस्सों में तिल पाया जाता है। यह जीवन के कई रहस्यमई राज खोल सकते हैं।

Update: 2022-01-06 05:53 GMT

हमारे शरीर के कई हिस्सों में तिल पाया जाता है। यह जीवन के कई रहस्यमई राज खोल सकते हैं। अगर आप भी अपने शरीर में मौजूद तिल के सम्बंध में जानना चाहते हैं तो इस खबर को अवश्य पढें। इसके अपने कुछ न कुछ मायने होते हैं। कई बार शरीर में पाये जाने वाले तिल आपके धनवान बनने की ओर भी इसारा करते हैं तो वहीं कई बार यही तिल हमारे जीवन से जुडे कई अन्य रहस्य भी खोलते हैं। अगर इन तिलों के सम्बंध में हम जानकारी रखें तो हम बहुत कुछ अंदाजा लगा सकते हैं। आज हम शरीर के कुछ अंगों में पाये जाने वाले तिल के शुभ-अशुभ परिणामों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

पेट में तिल

कहा गया है कि जिस जातक के पेट में तिल पाया जाता है वह खाने का शौकीन होता है। इसे खाने पीने में मनपसंद चीजें चाहिए होती है। वह दूसरों की पसंद की चीजों को खाना पसंद नहीं करते हैं।

पेट में नाभि के पास का तिल

कहा गया है कि अगर किसी के पेट में नाभि के नीचे तिल हो तो उसे यौन रोग होने की सम्भावना होती है। वही अगर नाभि के बांई ओर तिल हो तो पेट रोग भी होता है।

छाती में तिल

जिसकी छाती के बांई ओर में तिल पाया जाता है ऐसे जातक की शादी ज्यादा उम्र में होती है। साथ ही ह्दय रोग की भी सम्भावना होती है। वहीं जिसकी छाती की दाई ओर तिल हो वह व्यक्ति धनवान होता है।

माथे पर तिल

जिस जातक के बीच माथे पर तिल हे वह बहुत भाग्यशाली होता है। वहीं माथे के अन्य जगहों में तिल होने पर खूब पैसा कमाता है। लेकिन वह खर्च भी ज्यादा करता है। इसी खर्च करने की आदत की वजह से उसे कई बार धन अभाव का भी सामना करता है।

हथेली में तिल

कहा गया है कि अगर किसी जातक के हथेली के अंगूठे के नीचे तिल है तो वह जीवन में सफलता प्राप्त करता है। वहीं जिसके अंगूठे में तिल हेता है उन्हे अच्छा काम करने के बाद भी यश और कीर्ति नहीं मिलती है।

कंधे पर तिल

जिन जातकों के बांए कंधे पर तिल होता है वह मौजमस्त करने वाले मस्तमौला इंसान होते हैं। वहीं जिनकी दाएं कंधे की ओर तिल होता है वह खुशमिजाज होते हैं।

होंठों पर तिल

कहा गया है कि जिस जातक के होठों के दाई ओर तिल पाया जाता है उसका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिस्ता होता है। वहीं अगर यही तिल बांई ओर है तो जीवनसाथी के साथ मतभेद रहता है। निचले होठों पर तिल वाले जातक खाने पीने के शौकीन होते है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News