अगर आप इस दिन कटवाएंगे बाल तो घर में बरसेंगे पैसे ही पैसे, जानिए!

अगर आप यह नहीं जानते हैं कि हमें अपने बाल और नाखून कब कटवाने चाहिए, तो आज इस समाचार को पढ़कर जानकारी ले लें।

Update: 2022-01-12 13:57 GMT

अगर आप यह नहीं जानते हैं कि हमें अपने बाल और नाखून कब कटवाने चाहिए, तो आज इस समाचार को पढ़कर जानकारी ले लें। क्योंकि हमारे सनातन धर्म में कहा गया है कि अगर गलत दिन और गलत समय पर दाढ़ी बाल बनवाया जाता है तो उसका हमारे जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं की सप्ताह के 7 दिन में आप किस दिन अपने बाल दाढ़ी और नाखून कटवा सकते हैं।

इस दिन न कटवाए बाल

  1. आमतौर पर लोग छुट्टी का दिन होने से रविवार के दिन दाढ़ी व बाल बनवाते है। महाभारत के अनुशासन पर्व के बताए अनुसार कहा गया है कि   रविवार का दिन बाल दाढ़ी नाखून कटवाने के लिए उपयुक्त नहीं है। रविवार को भगवान सूर्य देव का दिन कहा गया है। सूर्य देव की कृपा से   व्यक्ति का शौर्य बढ़ता है। लेकिन अगर इस दिन बाल और दाढ़ी बनवाई जाती है तो धन बुद्धि और धर्म का नाश हो जाता है।
  2. कहा गया है कि सोमवार के दिन बाल कटवाना संतान के लिए कष्टकारी साबित होता है। सोमवार के दिन बाल कटवाने से मानसिक दुर्बलता   बच्चों में विकसित होती है।
  3. मंगलवार का दिन मंगल कारक होता है। इस दिन बाल कटवाना पूर्णतया वर्जित है। कहा गया है कि मंगलवार के दिन बाल कटवाने से आयु   घटती है। साथ ही असामयिक का खतरा बन जाता है।
  4. गुरुवार के दिन बाल और दाढ़ी बनवाने से धन का नुकसान और लक्ष्मी मां का नाराज होना बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि गुरुवार के   दिन बाल और दाढ़ी बनाने से मान सम्मान में कमी आती है।
  5. शनिवार के दिन हमें अपने बाल कभी नहीं कटवाने चाहिए। ना ही हमें दाढ़ी बनवाने चाहिए और नाखून काटना भी निषेध बताया गया है। अगर   इन पर है जो का पालन नहीं किया जाता तो यह मृत्यु का कारण भी माना गया है।

इस दिन कटवाए बाल

  1. बाल कटवाने के लिए बुधवार का दिन शुभ होता है। हमारे शास्त्र भी बुधवार के दिन बाल कटवाने, नाखून कटवाने तथा दाढ़ी बनवाने की   अनुमति देते हैं। बुधवार के दिन इन क्रियाओं को करने से हमारे धन में बड़ोती और जीवन में खुशहाली आती है।
  2. वही बताया गया है कि शुक्रवार का दिन दाढ़ी बनवाने, बाल कटवाने, नाखून कटवाने के लिए उपयुक्त है। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह के लिए   प्रभावशाली होता है। शुक्र ग्रह सौंदर्य का प्रतीक होने की वजह से इस दिन बाल और नाखून कटवाने से यश प्राप्त होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News