अगर ये 8 सपने आएं तो समझ लीजिए आपके साथ होने वाला है कुछ बुरा, मचने वाली है तबाही, जानिए!

स्वप्न ज्योतिष का जितना भी अध्ययन किया जाए वह कम है।

Update: 2022-01-21 11:01 GMT

स्वप्न ज्योतिष का जितना भी अध्ययन किया जाए वह कम है। हमारे स्वप्न ज्योतिष विशेषज्ञ ने कई सपनों का बारीकी से अध्ययन कर बताया है कि कुछ ऐसे खास तरह के स्वप्न होते हैं जो अनिष्ट होने के पूर्व दिखाई देते हैं। आज हम उन सपनों के बारे में जानकारी देंगे। हो सकता हो सकता है आप इन सपनों के बारे में जानकारी के बाद सावधान हो जाएं और अनिष्ट के पूर्व अपनी सुरक्षा कर सकें।

  1. सबसे पहले बताया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति सपने में अपने को यात्रा करते हुए देखे तो समझ ले कि उसके साथ कुछ न कुछ बुरा होने   वाला है। ऐसे में उसे सावधान हो जाना चाहिए।
  2. कहा गया है कि अगर स्वप्न में आप शरीर का कोई भी कटा हुआ अंग देखते हैं तो यह बहुत अनिष्ट कारी सपना है। ऐसे में माना जाता है कि   निकट कुछ दिनों में आप की मृत्यु भी हो सकती है।
  3. अगर सपने में कोई महिला अपने आप को गंजा सिर मूडाए हुए दिखे तो माना जाता है कि उसके साथ धोखा होने वाला है। उसे गरीबी का भी   सामना करना पड़ सकता है।
  4. अगर कोई व्यापारी अपने को दीवालिया होते हुए सपने में दिखे तो उसे समझ लेना चाहिए कि उसका व्यापार बहुत जल्द चौपट हो जाएगा। उसे   एक एक रुपए के लिए मोहताज भी होना पड़ सकता है।
  5. अगर सपने में आपके पीछे कोई सांड दौड़ता हुआ दिखे तो समझ लेना चाहिए कि परेशानी सामने आने वाली है।
  6. अगर व्यक्ति सपने में ताबूत देखे तो समझ ले कि बहुत जल्दी उसके साथ कोई न
  7. कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उसे सतर्क होकर सफर करना चाहिए।
  8. यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में खुद को निर्वस्त्र देख ले। तो लेना चाहिए कि उसे व्यापार हानि हो सकती है। तथा सामाजिक आलोचना सामना करना   पड़ सकता है।
  9. यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में अपने को नाचता हुआ या फिर हंसता हुआ देखे तो समझ ले आप किसी कानूनी झमेले में फंस सकते हैं। जिसके बाद समाज में आपकी निंदा होगी।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News