अगर सपने में दिख जाए लौकी तो होगा कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे आपके होश, जानिए!

हम सब लोग सपने देखते हैं। कई बार लोग खुली आंखों से भी सपने देखते हैं। यह सपने जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए होते हैं।

Update: 2022-01-17 13:27 GMT

हम सब लोग सपने देखते हैं। कई बार लोग खुली आंखों से भी सपने देखते हैं। यह सपने जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए होते हैं। जिसके लिए काफी प्रयास करना पड़ता है। लेकिन हम बात कर रहे हैं सोते समय देखने वाले सपने के सम्बंध में। कहा जाता है कि सोते समय देखे गये सपने भी हमें कुछ न कुछ संदेश देने के लिए आते हैं। इन सपनो को समझाने के लिए स्वप्न शास्त्र में कुछ जानकारी दी गई है। आज हम सपने ने लौकी देखने पर विचार कर रहे हैं। कहा गया है कि सपने में लौकी देखने के कई मतलब हो सकते हैं।

सपने में दिखे 

सपने में लौकी का दिखना काफी शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि अगर आप सपने में लौकी देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको बहुत जल्दी ही लाभ मिलने वाला है। कहा तो यहां तक जाता है कि जिस दिन सपने में लौकी दिखे उस दिन लाटरी से भी बड़ी आमदनी हो सकती है।

सपने में लौकी का खरीदना

अगर आप सपने में लौकी खरीद कर घर ले जा रहे हैं तो यह भी शुभ संकेत हैं। ऐसे में माना जाता है कि आपके घर बहुत जल्दी ही कुछ शुभ समाचार आने वाला है। साथ ही घर में ऐसा कुछ हेगा कि जिससे खुशियां मिलेंगी।

सपने में लौकी का बेचना

कहा गया है कि अगर आप सपने में लौकी बेचते हुए दिख रहे हैं तो इसे अशुभ बताया गया है। कहा गया है कि सपने में लौकी बेचते हुए दिखने पर अपने दिल और दिमाग पर काबू रखना चाहिए। अन्यथा अपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। कहा गया है कि कई बार अपने ही दोस्तों या फिर रिस्तेदारों से विवाद हो जाता हैं। ऐसे में मन का शांत रखें और अपने व्यवहार से किसी को रूष्ट न करें।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News