यदि आपके सपने में दिख जाए कोई औरत तो समझ ले आपके साथ कुछ होने वाला है ऐसा?

आमतौर पर हर व्यक्ति सोते समय सपने देखता है।

Update: 2022-01-17 05:42 GMT

आमतौर पर हर व्यक्ति सोते समय सपने देखता है। हमारे स्वप्न शास्त्र में स्वपनों का विचार किया जाता है। क्योंकि स्वप्न शास्त्र कहता है हमें आने वाले स्वप्न आने वाले घटनाक्रम के बारे में आगाह करते हैं। इसे पूर्वाभास भी कह सकते हैं। क्योंकि सपने भाग्य से जुड़ी कई संकेतों की जानकारी देते हैं। जिससे हम निकट भविष्य में मिलने वाली परेशानियों से निबटने के लिए तैयार हो जाएं। आज हम स्वप्न में अगर कोई औरत दिखाई दे तो उसका क्या महत्व है इस संबंध में चर्चा करेंगे।

दिखे बूढ़ी औरत

कहा गया है कि अगर सपने में कोई औरत वह भी वृद्ध दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको बहुत जल्दी सुख मिलने वाला है। वृद्ध का दिखना शुभ बताया जाता है। साथ में यह भी कहा गया है कि अगर वह औरत जोर-जोर से हंसती हुई नजर आए तो अब अवश्य ही सपना सच होता है।

मुस्कुराते हुए

कहा गया है कि अगर सपने में औरत मुस्कुराती हुई दिखे तो इसका अर्थ होता है बहुत जल्दी आप का विवाह होगा। मुस्कुराती हुई औरत का सपना देखना एक और बात की ओर इशारा करता है कि आपको जमीन जायदाद में लाभ होने वाला है।

गुलाब लिए औरत

अगर सपने में कोई औरत गुलाब का फूल लिए हुए दिखाई दे तो समझ ले आपको कोई न कोई प्रेमिका मिलने वाली है। वही कहा गया है कि अगर औरत गुलाब के फूल के साथ बांह फैलाए हुए दिखे तो रूठी प्रेमिका, रूठी हुई पत्नी या घर के अन्य रूठे हुए लोग बहुत जल्द आप पर प्रसन्न होने वाले हैं।

हाथ बांधे दिखे औरत

अगर स्वप्न में आप देख रहे हैं कि किसी औरत का हाथ बांधा हुआ है तो इसका मतलब है परिवार पर संकट आने वाला है। अवश्य ही आपको निकट भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वप्न पर विचार करते हुए आपको बड़ी सावधानी के साथ घर, परिवार, समाज के लोगों के साथ व्यवहार रखना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News