इस हालत में अगर दिखे छिपकली तो समझ लें कुछ ही पल में होने वाली है अनहोनी

हमारे धर्म तथा कर्मकाण्ड के जानकारों की माने तो हमारे आसपास रहने वाले जीव जन्तु कई तरक के संकेत देते हैं।

Update: 2022-10-12 19:15 GMT

हमारे धर्म तथा कर्मकाण्ड के जानकारों की माने तो हमारे आसपास रहने वाले जीव जन्तु कई तरक के संकेत देते हैं। इन संकेतों के माध्यम से हम यह समझ सकते हैं कि आने वाले समय में क्या घटना होने वाली है। आज हम छिपकली के सम्बंध में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में क्या आपके साथ अच्छा या फिर बुरा होने वाला है।

ऐसा है तो पूजा करवाएं

कहा जाता है कि अगर आप घर में प्रवेश कर रहे हैं और प्रवेश करते ही आपको छिपकली दिख जाये तो इसे शुभ माना गया है। इससे घर में परेशानियां नही आती है। वहीं अगर इसके विपरीत घर में प्रवेश करते ही छिपकली मरी हुई दिख जाये तो इसे काफी अशुभ माना गया है। ऐसे में पूजा अवश्य करवानी चाहिए।

मिलने वाले है खुशखबरी

अगर दिन में छिपकली की आवाज सुनाई दे तो इसे शुभ माना गया है। साथ ही कोई न कोई खुशखबरी मिलने का पूर्वाभास माना जाता है। वहीं अगर छिपकली रात के समय आवाज करे तो मान लेना चाहिए कि कुछ जल्दी ही बुरा होने वाला है। वहीं अगर छिपकली आपस में लड़ती हुई दिखे तो मान लीजिए कि अपाका किसी नजदीकी रिस्तेदार या फिर मित्र से विवाद होने वाला है।

खास दिन दिखे छिपकली होगा शुभ

कहा गया है कि अगर किसी खास पर्व पर छिपकली दिख जाये तो इसे शुभ माना गया है। वहीं कहा गया है कि छिपकली दिखते ही प्रणाम करना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News