हजार की नोट पर भारी चवन्नी का सिक्का, 1 लाख रूपये में बिक रहा 25 पैसे का सिक्का

ऑनलाइन वेबसाइटों पर 25 पैसे का सिक्का1 लाख रूपये तक में बिक रहा है।

Update: 2021-09-18 11:17 GMT

25 paise coin

कहा जाता है कि एक ना एक दिन सब का समय बदलता है। अगर बात नोटों की की जाए तो वहां भी यह बात आज के जमाने में लागू हो रही है। क्या कभी किसी ने सोचा होगा की चवन्नी का सिक्का लाख रुपए की कीमत रखेगा। लेकिन यह बात सत्य है। हजार रुपए के नोट पर आज चवन्नी का सिल्वर कलर वाला सिक्का भारी पड़ रहा है। इसके कीमत क्विकर वेबसाइट पर करीब डेढ़ लाख रुपए लग चुकी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि 25 पैसे का सिक्का लाखों की कीमत रखता है।

यहां बिकता है सिक्का

जानकारी के अनुसार पुराने सिक्के और नोट की बिक्री के लिए एक विशेष साइट है जहां बोली लगाई जाती है। आपको बता दें सिक्के और नोट बेचने के लिए इंडिया मार्ट डॉट कॉम (Indiamart.com) पर एक प्रक्रिया पूरी कर पैसे को बेंच सकते हैं। सिल्वर कलर वाले 25 पैसे के सिक्के को बेचने आपको क्वीकर (Quickr) पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद अपने सिक्के की फोटो को अपलोड करें। इसके बाद आपके द्वारा दिए गए नंबर पर सीधे खरीददार फोन कर जानकारी लेंगे।

आसान नहीं है सिक्का ढूंढना

जानकारी के अनुसार यह सिक्का पूर्व में बंद हो चुका है। ऐसे में इस सिक्के को ढूंढना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन इस चुनौती को जो पूरा कर लेगा वाह लखपति बन सकता है। इस जानकारी के बाद लोग सिल्वर रंग के इस 25 पैसे के सिक्के को ढूंढने में लगे हुए हैं।

Tags:    

Similar News