Aaj Ka Mandi Bhav 30 June 2023: तुअर के दाम में जबरदस्त गिरावट, देसी चना के रेट बढ़े, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Aaj Ka Mandi Bhav 30 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार नजर आ रहा है। मंडी में आज जहां तुअर के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली, तो वहीं देसी चना के दाम बढ़ गए।

Update: 2023-06-30 11:42 GMT

Aaj Ka Mandi Bhav 30 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार नजर आ रहा है। मंडी में आज जहां तुअर के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली, तो वहीं देसी चना के दाम बढ़ गए। मसूर के दाम में कोई बदलाव नहीं आया। उड़द के दाम में गिरावट तो मूंग के दाम में बढ़त दर्ज की गई। डालर चना के रेट में गिरावट नजर आई। गेहूं के दाम भी घट गए हैं। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 30 June 2023: आज का अनाज भाव

अनाज की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंडी में आज सोयाबीन 2700 से 5000, गेहूं 2044 से 2711, गेहूं सुजाता 2100, मक्का 2150, डॉलर चना 5000 से 13005, देसी चना 4080 से 7150, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 4550, मूंग 5000, मूंग एवरेज 3460 से 6200, तुअर 3000 से 8000, तुअर सफेद महाराष्ट्र 2890 से 6965, तुअर कर्नाटक 2650 से 7550, निमाड़ी तुअर 4000 से 7250, सरसों 5300 से 5475, सरसों निमाड़ी 3900 से 5060, उड़द बोल्ड 2000, उड़द मीडियम 2800 और हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों में सर्वाधिक उछाल इन दिनों टमाटर के रेट में देखने को मिल रहा है। गर्मी और बारिश के कारण टमाटर आम लोगों की पहुंच से दूर हो गए हैं। प्रति किलो टमाटर के दाम 80 से 120 रुपए तक पहुंच गए हैं। मंडी में टमाटर 3200 से 7200, कद्दू 600 से 1000, खीरा 1000 से 2000, भिंडी 1500 से 3000, पालक 800 से 1500, करेला 800 से 1600, लौकी 3000 से 6000, बैगन 800 से 1500, फूल गोभी 800 से 2000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 2000 से 5000, पत्ता गोभी 800 से 2000, सहजन 1500 से 3500, धनिया 3000 से 6000, शिमला मिर्च 2000 से 4000 और टेंसी के दाम 100 से 2000 रुपए तक देखने को मिले। जबकि सेब 2000 से 8000, केला 200 से 1600, अनानास के दाम 1500 से 3500 रुपए तक नजर आए।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1700, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 1300 से 1700, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1400, सुपर प्याज 900 से 1200 और एवरेज प्याज के रेट 600 से 900 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 6000 से 7500, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 4000 से 5000 और हलकी लहसुन के दाम 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News