सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए गाइडलाइन जारी, ये काम करते दिखे तो 50 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा

Guidelines for social media influencers India: केंद्र सरकार ने भारत के सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए गाइडलाइन जारी की है

Update: 2023-01-21 09:39 GMT

Guidelines issued for social media influencers: भारत में सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर्स की तादात बढ़ रही है. ज़्यादातर इन्फ्लुएंसर्स की कमाई ब्रांड्स को प्रमोट करने पर मिलती है. लेकिन अब इन्फ्लुएंसर्स का ऐसे ही किसी भी ब्रांड को प्रमोट कर देना भारी पड़ सकता है. केंद्र सरकार ने सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर्स को लेकर एक गाइडलाइन जारी कर दी है. अगर वह इन नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाते है तो 50 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. 

इस गाइडलाइन के तहत सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर्स उन्ही प्रोडक्ट्स को एंडोर्स कर सकते है जिनका वह खुद इस्तेमाल करते हैं या कर चुके हों. खुद कुछ और इस्तेमाल में लेना और अपने फॉलोवर्स को दूसरा प्रोडक्ट खरीदने के लिए इन्फ़्लुएंस करने वाला काम अब नहीं चलने वाला है. यानी अब कोई इन्फ्लुएंसर हो या सेलेब्रिटी अगर वह किसी प्रोडक्ट को बढ़ा-चढ़ा कर प्रमोट करते हैं और अपने फॉलोवर्स को गुमराह करते हैं तो उनकी खैर नहीं। 

गुमराह किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना 

उपभोक्ता मामले के मंत्रालय के अनुसार, सरकार के इस नियम का पालन नहीं करने वालों पर कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत कार्रवाई होगी। जिसमे 10 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है. सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) मैन्युफैक्चरर्स, एडवर्टाइजर्स और एंडोर्सर्स पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगा सकती है। लगातार नियम का पालन नहीं करने पर 50 लाख तक जुर्माना देना होगा। इसके अलावा भ्रामक विज्ञापन जारी करने वाली कंपनी को 6 महीने से 2 साल तक अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने पर रोका जा सकता है. 

तो क्या करना होगा 

सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर्स या किसी सेलेब्रिटी को कोई भी प्रोडक्ट प्रमोट करने के दौरान अपने फॉलोवर्स को यह बताना होगा कि कि एंडोर्समेंट के लिए फ्री प्रोडक्ट मिला है, कंपनी की ओर से गिफ्ट या ट्रिप्स वगैरह जैसी चीजें मिल रही है या फिर उन्हें कंपनी या प्रोडक्ट में हिस्सेदारी मिली है, या ये बताना होगा कि क्या कंपनी या प्रोडक्ट से पारिवारिक संबंध है?  इसके अलावा उन्हें  बताना होगा कि वो जिस प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहे हैं वो खुद इसका इस्तेमाल करते हैं. 

Similar News