देश के 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! जल्द DA-DR में होगी बढ़ोत्तरी

Central Government DA DR Hike News: कर्मचारियों को बहुत जल्दी केंद्र सरकार खुशखबरी देने वाला है। डीए और डीआर की बढ़ोतरी के संबंध में इस समय काफी चर्चा हो रही है।

Update: 2022-12-04 15:14 GMT

Central Government DA DR Hike News: कर्मचारियों को बहुत जल्दी केंद्र सरकार खुशखबरी देने वाला है। डीए और डीआर की बढ़ोतरी के संबंध में इस समय काफी चर्चा हो रही है। क्योंकि अमूमन सरकार द्वारा वर्ष के शुरुआत में डीए की जाती है। 100 साल मीडिया में चर्चा है कि 3 से 5 प्रतिशत तक डीए और डीआर बढ़ सकता है। अगर सोशल मीडिया में चल रही इस गुणा गणित पर विश्वास करें तो कर्मचारियों के हर माह की सैलरी में करीब 5700 रुपए प्राप्त होंगे। इसके पूर्व यह राशि मात्र 5100 रुपए थी। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार हर वर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को भक्तों में संशोधन करती है।

कब-कब बढी राशि

जानकारी के अनुसार दिवाली के पहले सितंबर के महीने में डीए और डीआर मे 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। जिसका लाभ देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों तथा 68 लाख पेंशन भोगियों को लाभ हुआ था। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू हुई।

फायदे का अंकगणित

डीए बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को कितना लाभ होगा इस अंकगणित को समझते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर किसी का वेतन 50 हजार रुपए है। उसका बेसिक वेतन 15 हजार रुपए है तो उसे 5100 मिलते हैं। मूल वेतन का 34 प्रतिशत है। अब इसमें 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद 5700 रुपए प्राप्त होंगे। सीधे तौर पर देखा जाए तो लगभग 600 रुपए अधिक प्राप्त होंगे।

Tags:    

Similar News