अंबानी से लेकर कई बड़े करोड़पति और अरबपति भी अपने घर में लगाते हैं यह पौधा, बारिश की बूंदो की तरह घर में पैसा गिरता है

घर के आसपास पौधा लगाना एक तरह का शौक है लेकिन इस चौक में कुछ ऐसे पौधे हैं जो हमारी धनसंपदा को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Update: 2022-01-14 07:08 GMT

MONEY 2

घर के आसपास पौधा लगाना एक तरह का शौक है लेकिन इस चौक में कुछ ऐसे पौधे हैं जो हमारी धनसंपदा को बढ़ाने में मदद करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी पौधों को बहुत महत्व दिया गया है। आज हम कुछ खास पौधों के बारे में जानकारी देंगे जिनको लगाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। वही अरबपति लोग भी अपने घर में इस तरह के पौधे लगाए हुए हैं।

मनी ट्री

हम बात कर रहे हैं क्रासुला प्लांट की । आज इसका नाम बदलकर मनी ट्री कर दिया गया है। क्योंकि यह पौधा जिस घर में रहता है वहां पैसे की कमी नही होती है। यह नामकरण आम लोगों ने इसके गुणों को देखते हुए क्या है। मनी ट्री के संबंध में कहा जाता है कि यह पैसे को अपनी और आकर्षित करता है। जिस घर में मनी ट्री लगा होता है वहां पैसे की कभी कमी नहीं होती। इस पौधे को हमें उत्तर और दक्षिण दिशा की ओर लगाना चाहिए।

अशोक का पेड़

घर में अशोक का पेड़ लगाना बहुत शुभ बताया गया है। इस पौधे का नाम जिस तरह से अशोक है यह उसी तरह अपना काम भी करता है। अशोक का पेड़ लगा होता है वहां के लोगों को शोक करने का अवसर ही नहीं प्राप्त होता। बताया जाता है कि अशोक लगे स्थान नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देता है।

अशोक का पेड़ लगाने का नियम

अशोक का पेड़ लगाने के लिए बताया गया है कि इसे ऐसी जगह पर लगाएं अशोक के पेड़ की छाया घर पर न पड़े। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि अशोक के पेड़ की ऊंचाई आपके घर से ज्यादा ना हो। अन्यथा परिणाम परिवर्तित हो जाते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News