Farming Tips: 80 क्विंटल तक की पैदावार लेने बोएं गेहूं की यह किस्म, होता है बंपर उत्पादन

Farming tips in hindi: आइये जानते हैं गेहूं की उन किस्मों के बारे में..जिनका बंपर उत्पादन होता है..

Update: 2021-11-10 13:23 GMT

Best Wheat Varieties: गेहूं की बोनी का समय शुरू हो चुका है। ऐसे में किसानों को यह जानना आवश्यक है की वह गेहूं की सबसे अधिक पैदावार दें देने वाली किस्म कौन सी हैं। आज हम गेहूं के कुछ ऐसे किसानों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जिन में उत्पादन 60 से 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होता है। वहीं गेहूं के इन पौधों की देखरेख भी सरल तरीके से की जा सकती है। साथ ही इनकी अच्छी पैदावार लेने के लिए तीन से चार बार सिंचाई करने की आवश्यकता होती है। देवों के पांच उन्नत किस्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें बंपर पैदावार होती है।

डीबीडब्लू-187 करण वंदना (DBW-187 Karan Vandana)

डीबीडब्लू-187 जिसे जिसे करण वंदना के नाम से भी जाना जाता है। गेहूं की यह उन्नत किस्म करनाल गेहूं और जौ अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। गेहूं की यह किस्म 148 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। इसका उत्पादन 60 से 80 कुंटल प्रति हेक्टेयर के बीच है।

डीबीडब्ल्यू-222 करण नरेंद्र (DBW-222 Karan Narendra)

143 दिन में पक कर तैयार होने वाली बीबीडब्ल्यू 222 का प्रति हेक्टेयर उत्पादन 61 से 82 क्विंटल तक है। इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जलभराव स्थिति में भी खराब नहीं होता है। इसका तना काफी मजबूत होता है।

डीबी डब्लू 252 करण श्रिया (DBW-252 Karan Shriya)

डीबी डब्लू 252 को करण श्रिया के नाम से भी जाना जाता है। इसे बोने का उपयुक्त समय 25 अक्टूबर से शुरू होकर आधे नंबर के महीने तक बोया जा सकता है। 125 से 30 दिन में पक कर तैयार होने वाली करण श्रेया का उत्पादन पच 55 से 60 क्विंटल तक होता है।

डीबीडब्लू 47 (DBW-47)

डीबी डब्लू 47 का प्रति हेक्टेयर उत्पादन लगभग 74 कुंटल के आसपास हैं। इस गेहूं में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है। नवंबर के महीने में इसकी बोनी का सबसे उपयुक्त समय है।

डीबीडब्लू 187 (DBW- 187)

डीबी डब्लू187 करण वंदना का ही दूसरा रूप है। यह प्रति हेक्टेयर 50 से 65 क्विंटल के करीब पैदावार दे रहा है। वर्तमान समय में इसकी सर्वाधिक बोनी उत्तर प्रदेश बिहार तथा मध्य प्रदेश में की जाती है। यह किस्म 120 दिन में पक कर तैयार हो जाती है।

बोनी का चल रहा बढ़िया समय

गेहूं की बोनी का सबसे उत्तम समय नवंबर का महीना माना गया है। देश के ज्यादातर गेहूं उत्पादन करने वाले राज्यों में गेहूं की बोनी इसी महीने होती है। गेहूं की समय पर बोनी करने से बीज की खपत कम और पैदावार ज्यादा होती है।

Tags:    

Similar News