Profitable Farming Tips: किसान करें इन फसलों की खेती, कम समय में हो जाएंगे मालामाल

अगर आप भी खेती कर अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो यह जानकारियां आपके लिए है।

Update: 2022-03-01 09:52 GMT

Agriculture Business Idea: आधुनिकता की इस दौड़ में कृषि उत्पाद भी महंगे होते जा रहे हैं। कई ऐसे कृषि उत्पाद है जिनकी बाजार में वर्ष भर मांग बनी रहती है। साथ ही इनकी कीमत भी स्थिर रहती है। ऐसे में अगर किसान भाई करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो वह सपना इनका पूरा हो सकता है। बशर्ते किसानों को अपनी किसानी के कुछ ढंग बदलने होंगे। अगर किसान उन्नत तकनीक से कुछ खास किस्म की फलों सब्जियों की खेती करें तो अवश्य ही करोड़पति बनने का सपना पूरा हो सकता है। आइए जाने की कौन सी है वह फसलें।

प्याज की खेती

किसान भाई प्याज की खेती कर अत्याधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि प्याज में पर उत्पादन होता है। वही बात अगर प्याज के कीमत की करें तो शुरुआत के एक-दो माह छोड़कर अन्य 10 माह तक प्याज के दाम से 80 रुपए से लेकर 100 तक हो जाते हैं। ऐसे में किसान प्याज की खेती कर पर्याप्त मुनाफा कमा सकते हैं।

फूलों की खेती

आधुनिक समय में फूलों की खेती किसानों के लिए फायदे का धंधा साबित हो रही है। शादी ब्याह से लेकर हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में फूलों का उपयोग सजावट के लिए किया जाने लगा है। सजावट का यह बाजार किसानों को फूल का बाजार उपलब्ध करवा रहा है। किसान भाई फूल की खेती कर करोड़ों रुपए आसानी से बना सकते हैं।

सब्जियों की खेती

सब्जी एक ऐसा धंधा है जिसकी मांग वर्ष भर 365 दिन बनी रहती है। शादी-ब्याह के सीजन में तो इसकी मांग और भी ज्यादा बढ़ जाती है। सब्जी की खेती कर किसान आसानी से मोटी आमदनी कमा सकते हैं। यह बात जरूर है कि सब्जी की खेती मे धीरे-धीरे लागत बढ़ती जा रही है। लेकिन अगर ऑर्गेनिक तरीके से की जाए तो अच्छी खासी कीमत प्राप्त होती है।

Tags:    

Similar News