EPFO Update: ईपीएफओ में हुए कई सुधार, जाने कैसे मिलेगा लाभ

कर्मचारियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ (EPFO) ने कई सुधार किए.

Update: 2021-09-28 12:40 GMT

EPFO

कर्मचारियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ (EPFO) ने कई सुधार किए। संस्थान ने अपने सदस्य को ई-नॉमिनेशन जैसी सुविधाओं की शुरुआत की है। अब अकाउंट होल्डर बड़ी आसानी के साथ नामिनी ऑनलाइन बदल सकते हैं। भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।

क्या है नियम

कोरोना काल में कई कंपनियां बंद होने की कगार पर पहुंच गई। ऐसे में कर्मचारी बेरोजगार हुए। वही कई कर्मचारी तो कोरोना की चपेट में आ जाने के बाद गंभीर बीमार हुए। तो कई लोगों को जीवन से भी हाथ धोना पड़ा। इस दौरान ईपीएफओ ने कई सुविधाएं दी हैं। कोरोना के समय बेरोजगार और बीमार हुए कर्मचारियों को जमा पैसा दिलवाया गया। साथ ही कर्मचारियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए ईपीएफओ के नियमों में कई परिवर्तन किए गए। ई नॉमिनेशन इसी सुधार प्रक्रिया में से एक है।

ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अंशधारक को सुविधा दी है कि वह सुविधानुसार किसी को भी अपना नॉमिनी बना सकता है। इसके लिए उसे किसी अप्रूवल की आवश्यकता नहीं होती। वह ऑनलाइन माध्यम से नॉमिनेशन बदल सकता है। केवल खाताधारक जाकर उसका ब्यौरा दर्ज कराना होगा। इसके पूर्व खाताधारक को एनओसी की जरूरत पड़ती थी जिस में अब सुधार करते हुए एनओसी की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है।

जागरूकता में लगा ईपीएफओ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ई-नॉमिनेशन के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके लिए विशेष कार्यक्रम शिकायतों के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में ई नॉमिनेशन सत प्रतिशत लागू होगी।

Tags:    

Similar News