Charging Stations In India: अब टेंशन फ्री होकर खरीदो EV, इस साल बनकर तैयार होंगे इलेक्ट्रिक हाइवे

Electric Car Charging Stations In India: सबके मन में यही सवाल था कि इलेक्ट्रिक कार खरीद तो लेंगे लेकिन रास्ते में गाड़ी डिस्चार्ज हो गई तो कहां जाएंगे

Update: 2022-02-06 11:52 GMT

Electric Car Charging Stations In India: हर भारतीय की तरह आपके मन में भी ये सवाल तो ज़रूर आया होगा कि 'भाई इलेक्ट्रिक कार तो खरीद लेंगे लेकिन अगर बीच रास्ते में गाडी डिस्चार्ज हो गई तब क्या करेंगे' सवाल बिलकुल लाज़मी है, देश में पेट्रोल पंप की तो भरमार है लेकिन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने के लिए फ़िलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। लेकिन अब इस टेंशन से भी मुक्ति मिल जाएगी। सरकार देश के कई महानगरों को जाने वाले नेशनल हाइवे में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन (Electric Car Charging Stations In India) बना रही है। 

कहां बन रहे हैं चार्जिंग पॉइंट 

यूपी गुरुगांव के सेक्टर 52 में 96 पॉइंट वला देश का सबसे बड़ा EV Charging Station तो बस इसकी शुरुआत है देश के कई हिस्सों में चार्जिंग पॉइंट बनाए जा रहे हैं जिनमे से कुछ इसी साल पूरे हो जाएंगे, बता दें कि इसी साल कई चार्जिंग पॉइंट आगरा और जयपुर को जाने वाले रास्ते में बनाए जा रहे हैं जबकि दिल्ली से जयपुर तक 280 किलोमीटर के सफर में आपको 10 EV Charging Point मिलेगें। वहीं दिल्ली से आगरा के बीच 8 स्टेशन बन रहे हैं 

एक साथ कितने वाहन चार्ज होंगे 

जो स्टेशन दिल्ली-आगरा-जयपुर के लिए बनाए जा रहे हैं वहां एक साथ 75 कारें चार्ज हो सकेंगी। और बाकी स्टेशन में 20-20 गाड़ियां चार्ज होंगे। चाहें स्कूटर और या इलेक्ट्रिक बाइक या फिर बस ही क्यों ना हो हर प्रकार की एलेक्ट्रिक गाडी चार्ज होगी। 

ये सर्विस तो बहुत धांसू है 

नेशनल हाइवे फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल (National Highway For EV) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिजीत सिन्हा ने कहा है कि- हर चार्जिंग स्टेशन में प्राइवेट कैब फ्लीट रहेगीं जैसा की गुरुग्राम में पहले से है। इसमें अगर कोई ग्राहक इलेक्ट्रिक व्हीकल किराए पर लेता है और उसकी कार बीच में डिस्चार्ज हो जाती है तो निकटम चार्जिंगस्टेशन में उसी मॉडल की दूरसी कार मिल जाएगी वो भी सिर्फ 5 मिनट के अंदर। इतना ही नहीं बैटरी को रिप्लेस करने की भी सुविधा रहेगी। मतलब चार्ज करने के लिए भी रुकना नहीं पड़ेगा बस बैटरी को रिप्लेस करने से काम बन जाएगा। 

कार को चार्ज करने में कितना चार्ज लगेगा 

गुरुग्राम में जो चार्जिंग स्टेशन मौजूद हैं वहां प्रति यूनिट के हिसाब से 12 रुपए चार्ज लिया जाता है। एक नॉर्मल साइज़ की बैटरी 18 यूनिट की होती है। यदि आपकी EV फूल चार्ज में 250-300 किलोमीटर चलती है तो आप सिर्फ 200 रुपए में 250 किलोमीटर का सफर तय कर सकते हैं. जबकि पेट्रोल गाडी में 300 किलोमीटर का सफर तय करना यानी 2000 हज़ार का पेट्रोल भरवाना। 

और कहां-कहां बन रहे चार्जिंग स्टेशन 

अगले साल मुंबई-सूरत, अहमदाबाद-वडोदरा सहित 9 नेशनल और स्टेट हाइवे में चार्जिंग पॉइंट बन जाएंगे। वहीं मुंबई-पुणे,-सूरत, बेंगलुरु-मैसूर-चेन्नई, आगरा-लखनऊ-दिल्ली-जयपुर और हैदराबाद के आउटर रिंग रोड में चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावित हैं. ऐसे ही धीरे-धीरे देश का हर एक नेशनल हाइवे इलेक्ट्रिक हाइवे बन जाएगा। 

Tags:    

Similar News