Business Idea: 10 साल की लड़की ने शुरू किया खुद का बिजनेस, एक महीने में ही कमा लिया 1 करोड़ रूपये, जानिए कैसे?

Business Idea: सहसा यह विश्वास नही होता है कि 10 साल की कोई लड़की 1 करोड़ महीना कमा सकती है।

Update: 2021-12-08 08:59 GMT

Business Idea: सहसा यह विश्वास नही होता है कि 10 साल की कोई लड़की 1 करोड़ महीना कमा सकती है। लेकिन यह बात सही है। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली पिक्सी नाम की लड़की अपनी मां राक्सी के साथ मिलकर फिजेट्स और रंगीन पॉपिंग खिलौने बनाती हैं। इन खिलौनों की इतनी मांग है कि लोग इसे हाथों हांथ खरीद रहे हैं। हालत यह है कि बाजार में इन खिलौनों की मांग भी ज्यादा है। जिससे इन खिलौनों के अच्छे दाम मिल रहे हैं।

क्या है पिक्सी की कहानी

ऑस्ट्रेलिया में मिरर में छपी खबर की माने तो पिक्सी जिसकी उम्र मात्र 10 वर्ष है वह फिजेट्स और रंगीन पॉपिंग खिलौने बनाती हैं। इस काम में उसकी मां उसका साथ दे रही है। कहा तो यहां तक जाता है कि इन खिलौनों की डिमांड इतनी ज्यादा है कि ये मिनटों का समय नही लगता और खिलौने बिक जाते हैं। पिक्सी के नाम पर एक हेयर एक्सेसरी ब्रांड भी है जो कि खुद उसकी मां रॉक्सी ने बनाया है।

ले सकती हैं रिटायमेंट

पिक्सी की कमाई को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से उनकी कमाई है वह चाहे तो 5 से 6 वर्ष में रिटायमेंट ले सकती है। कहा जाता है कि वह अपने इन वर्षों की कमाई से रिटायमेंट लेकर अपने सेविंग्स से आगे लग्जरी जीवन जी सकती हैं।

वही पिक्सी की मां ने बताया कि वह अभी सिडनी के एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है। बताया गया है कि पिक्सी इस छोटी सी उम्र में और उसके भाई के पास एक करोड़ 40 लाख रुपये की मर्सीडीज कार है।


पिक्सी की मां है प्रसन्न

बताया जाता है कि पिक्सी की मां राक्सी कहती हैं कि वह अपने बेटी से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि जिस उम्र में लोग खिलौनों से खेलते हैं उस उम्र में मेंरी बेटी ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। साथ ही राक्सी का कहना है कि वह भी बिजनेस करना चाहती थी लेकिन कर नही पाई थी। लेकिन उनकी बेटी ने इसे सफल कर दिखाया।

Tags:    

Similar News