Bamboo Product Business: बांस से बनने वाले प्रोडक्ट बनाने का बिज़नेस सुपरहिट! सरकार भी मदद करती है

Bamboo Product Business: National Bamboo Mission के तहत सरकार लोगों को हेंडीक्राफ्ट बनाने की ट्रेनिंग देती है

Update: 2023-02-16 14:30 GMT

Bamboo Product Business: अगर आप रोजगार या स्वरोजगार की तलाश में हैं तो सरकार की National Bamboo Mission योजना के तहत आप खुद से अच्छा बिज़नेस शुरू कर सकते हैं. देश में जब से सिंगल प्लास्टिक बैन हुआ है तब से बांस से बनने वाले प्रोडक्ट्स की डिमांड में तेजी से बढ़त हुई है. ग्रामीण लोग बांस से बनने वाले उत्पाद बनाकर बेच रहे हैं और तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं. ऐसे ही बांस से बने कुछ प्रोडक्ट्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं ताकि आप को भी Bamboo Products बनाने में कुछ आईडिया मिल जाए 

National Bamboo Mission में सरकार लोगों को बांस से बनाने जाने वाली चीज़ों को बनाने का प्रशिक्षण देती है. हज़ारों लोग नेशनल बैम्बू मिशन से ट्रेनिंग लेकर अपना बिज़नेस शुरू कर रहे हैं और दूसरों को ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार दे रहे हैं. बांस से बने बिजनेस की ट्रेनिंग के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbm.nic.in/HCSSC विजिट कर सकते हैं. 

बांस से बनने वाले प्रोडक्ट 

बांस से कई तरह के सामान बनाए जा सकते हैं. फर्नीचर से लेकर किचन के सामान भी बांस से बनाए जाते हैं. जो दिखने में काफी आकर्षक होते हैं और लोग इन्हे काफी पसंद करते हैं. 

बांस के किचन के सामान- बांस के चम्मच, बांस की प्लेट, बांस की ग्लास, बांस की बोतल 

बांस से बने फर्नीचर- टेबल, कुर्सी, फूलदान, स्टैंडिंग टेबल,

बांस से बने डेकोरेविट आइटम,- वॉल क्लॉक, फोटो फ्रेम, अन्य सजावटी सामान बना सकते हैं 

इन सब प्रोडक्ट्स के अलावा आप अपने क्रिएटवी दिमाग का इस्तेमाल करके कोई नई चीज़ भी बना सकते हैं और उन्हें इंटरनेट या अपने शहर के बाजार में बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं. 

नेशनल बंबू मिशन के तहत बांस से बने हैंडीक्राफ्ट बनाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है. ये ट्रेनिंग नेशनल बंबू मिशन  के अंतर्गत आने वाले हैंडीक्राफ्ट और और कॉर्पेट सेक्टर स्किल काउंसिल के माध्यम से दी जाती है  

Similar News