Apple Farming Business: शुरू करें सेब की खेती का बिजनेस, हर महीने होगी लाखो की कमाई, ऐसे सच होगा आपका सपना, जानिए!

सेब की खेती (Apple Farming Business) कर आप हर महीने लाखो की कमाई कर सकते है.

Update: 2021-12-01 10:11 GMT

Apple Farming Business

अगर पैसे कमाना हो तो सेब की खेती सबसे बेस्ट है। सेब का बाजार सदैव बढ़ा रहता है। आज के समय में जम्मू कश्मीर के अलावा भी देश के कई राज्यों में सेब की खेती होने लगी है और वहां के किसान अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं। अगर किसान सेब की खेती शूरू करना चाहे तो सरकार भी मदत करती है। हर प्रदेश की सरकारें अपने-अपने राज्य में अलग-अलग सब्सिडी देकर सेब की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहे है। किसान अगर सेब की खेती करता है तो उसे सरकार कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाती है। जिससे किसान अच्छे से खेती कर सके।

ऐसे शुरू करें सेब की खेती

सेब की खेती के लिए उपजाउ दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है। जहां भूमि का पीएच मान 5 से 7 के मध्य होना चाहिए। जल निकासी की समुचित व्यवस्था वाले खेतों में सेब के पौधों का रोपण करना चाहिए। सेब के खेती के लिए सर्दी का मौसम सबसे उपयुक्त होता हैं।

वर्तमान समय में सेब की सबसे ज्यादा खेती देश के कई राज्य में होता है। जिसमें मुख्य रूप से जम्मू सहित हिमाचल प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और सिक्किम में की जाती है। वहीं महाराष्ट्र, बिहार में प्रदेश सरकार के सहयोग से सेब की खेती शुरू कर दी गई है।

कब करें सेब के पैधे का रोपण

सेब के पौधे का रोपण नवम्बर से लेकर फरवरी तक कर सकते हैं। लेकिन जनवरी और फरवरी का महीना सेब का पौधा लगाने के लिए सबसे उपयुकत माना गया है। नर्सरी से पौधा लेते समय ध्यान देना चाहिए कि पौधा पूर्णरूपेण स्वस्थ रहे।

वहीं सेब की उन्नत किस्मों के सम्बंध में बताया गया है रैड चीफ, ऑरिगन स्पर, रॉयल डिलीशियस किस्म, हाइब्रिड 11-1/12 किस्म प्रमुख हैं। इसके अलावा रेड स्पर डेलिशियस, रेड जून, फैनी, विनौनी, रेड गाला, अर्ली शानबेरी, रॉयल गाला, रीगल गाला, चौबटिया प्रिन्सेज, ड फ्यूजी, ग्रैनी स्मिथ, जैसी किस्में मौजूद है।

Tags:    

Similar News