Agriculture and Farmer: अंगूर और केले के बाग हो रहे हैं बर्बाद तो किसान करे ये काम, जानिए!

Agriculture and Farmer: आये दिन बिगड़ रहे मौसम के मिजाज ने अंगूर और केला की खेती करने वाले किसानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है।

Update: 2022-02-01 14:12 GMT

Agriculture and Farmer: आये दिन बिगड़ रहे मौसम के मिजाज ने अंगूर और केला की खेती करने वाले किसानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। किसान इस बिगडे़ मौसम में अपनी फसल को बचाने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन सफलता हांथ नहीं लग रही है। किसानों की माने तो पता चलता है कि लगातार बढ़ रहे ठंड के कारण देश के केला किसान तबाह होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसा ही हाल अंगूर के किसानों का भी है। मौसम विभाग की माने तो पता चलता है कि आने वाले समय में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

ठंड का बढ़ना है नुक्सानदेह

ठंड के मौसम में ठंडक बढ़ना लाजमी है। लेकिन मौसम में बन रहा उतार-चढ़ाव संकट पैदा कर दिया है। वहीं रही-सही कसर बारिश और ओलावृष्टि ने पूरी कर दी। वर्तमान समय में हालात कुछ इस तरह हैं कि केले के पत्ते पीले पड़ चुके हैं। वह धीरे-धीरे कर झड़ने लगे हैं।

वहीं तेज ठंड पड़ने से अंगूर के फल फटने लगे हैं। साथ ही फल झड़ने लगे हैं। ऐसे में अंगूर के किसान फसल बचाने रात के समय अंगूर के पौधे को पानी दे रहे है। तो वहीं खेत में आग जलाकर गर्मी पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। इतना सब करने के बाद भी फसलों के खराब होने का क्रम नही रुक रहा है।

वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सलाह

मौसम की वजह से हो रही केला और अंगूर किसानों की दिक्कत को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसान भाई केले तथा पपीते के फलों को पलीथिन से ढ़कने की व्यवस्था करें। ऐसा करने से कोहरे के साथ ही ठंड से काफी हद तक फलों के बचाया जा सकता है।

वहीं कृषि वैज्ञानिकों का सलाह है कि खेत में आग जलाकर धआं करते रहे। ऐसे में कोहरे की परत खेत में कुछ उंचाई पर एक परत बना लेगी। ऐसा करने से फसलों पर तेज ठंड का असर कम होगा। 

Tags:    

Similar News