Adani IOTL Deal News in Hindi: अडाणी ने आईओटीएल के खरीदे 49.38 प्रतिशत स्टॉक्स

Adani IOTL Deal: इंडियन ऑयल टैंकिंग लिमिटेड (आईओटीएल) में एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडाणी ने हिस्सेदारी खरीदी है। अडाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने 9 नवम्बर को इंडियन ऑयल टैकिंग लिमिटेड में 1050 करोड़ रुपए में 49.38 प्रतिशत स्टॉक्स खरीदे हैं।

Update: 2022-11-10 11:44 GMT

Adani IOTL Deal News in Hindi: इंडियन ऑयल टैंकिंग लिमिटेड (आईओटीएल) में एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडाणी ने हिस्सेदारी खरीदी है। अडाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने 9 नवम्बर को इंडियन ऑयल टैकिंग लिमिटेड में 1050 करोड़ रुपए में 49.38 प्रतिशत स्टॉक्स खरीदे हैं।कंपनी ने एक्सजेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। इसमें आईओटी उत्कल एनर्जी सर्विस लिमिटेड में अतिरिक्त 10 प्रतिशत इक्विटी स्टॉक का अधिग्रहण भी शामिल है। उत्कल एनर्जी सर्विसेस आईओटीएल की 71.57 प्रतिशत की सब्सिडरी कंपनी है। इस हिस्सेदारी के साथ ही यह सबसे बड़ी थर्ड पार्टी लिक्विड स्टोरेज कंपनी बन गई है। 

बनी सबसे बड़ी लिक्विड स्टोरेज कंपनी

Largest Liquid Storage Company: अडाणी पोर्ट्स के सीईओ व डायरेक्टर करण अडाणी के मुताबिक इस अधिग्रहण के साथ एपीएसईजेड की ऑयल स्टोरेज कैपेसिटी 200 प्रतिशत बढ़ गई है। इसके साथ ही यह भारत की सबसे बड़ी थर्ड पार्टी लिक्विड स्टोरेज कंपनी में शुमार हो गई है। इसकी ऑयल स्टोरेज कैपिसिटी बढ़कर 3.6Mn KLहो गई है।

कब स्थापित हुई थी आईओटीएल

आईओटीएल ने पिछले 26 सालों के अंदर पांच राज्यों में छह टर्मिनलों का एक नेटवर्क बनाया है। जिसकी टोटल कैपेसिटी 2.4Mn KL क्रूड और फिनिश्ड प्रोडक्ट्स के स्टोरेज के लिए है। आईओटीएल की स्थापना 1996 में की गई थी। यह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और ऑयल टैंकिंग इंडिया का एक ज्वाइंट वेंचर है।

बूथ कॉन्ट्रैक्ट किया साइन

ऑयल प्रोडक्टस की मांग देश में लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर इंडियन ऑयल टैंकिंग लिमिटेड ग्रोथ बढ़ाने की होड़ में है। जिसके लिए कंपनी मौजूदा फैसिलिटीज और नए स्थानों दोनों पर अलग-अलग कई सारे प्रोजेक्ट्स पर भी बातचीत और बोली लगा रही है। कंपनी ने हाल ही में पारादीप पोर्ट पर 0.6Mn KLक्रूड स्टोरेज टैंकों के कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन और मेंटीनेंस के लिए नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड के साथ 25 साल के लिए बूट कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

Tags:    

Similar News