तारक मेहता का उल्टा चश्मा वाले शैलेश लोढ़ा का TMKOC छोड़ने के पीछे की सच्चाई क्या है
Shailesh Lodha Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: आखिर ऐसा क्या हुआ कि शैलेश लोढ़ा जिस कॉमेडी सीरियल में 14 साल से काम कर रहे थे उन्हें अब यह शो छोड़ना पड़ रहा है
Why Shailesh Lodha Quit TMKOC: सोनी सब टीवी चैनल में पिछले 14 साल से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का रोल करने वाले एक्टर और कवी शैलेश लोढ़ा शो को छोड़ने वाले हैं. इंटरनेट में जैसे ही Shailesh Lodha का TMKOC शो छोड़ने की खबर आई लोगों का दिल टूट गया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि जिन शो में शैलेश पिछले 14 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहे थे उन्हें यह शो छोड़ना पड़ रहा है
TMKOC Shailesh Lodha: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के बेस्ट फ्रेंड का रोल करने वाले शैलेश लोढ़ा अब आने वाले TMKOC शो में नहीं दिखाई देंगे, उन्होंने इस शो को छोड़ने की बात कही है. लोग यह जानना चाहते हैं कि जिस शो से शैलेश लोढ़ा को इतनी प्रसद्धि मिली आखिर वो उस शो से अलविदा क्यों कर रहे हैं.
शैलेश लोढ़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो क्यों छोड़ रहे हैं
Why Shailesh Lodha Left Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का रोल करने वाले शैलेश लोढ़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो क्यों छोड़ रहे हैं इसके बारे में उन्होंने तो कुछ बताया नहीं है. लेकिन कुछ मिडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि शैलेश TMKOC के कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं है, उन्होंने शो के मेकर्स के प्रति नाराजगी व्यक्त की है और कहा है कि उनकी डेट्स का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं हो रहा है.
ऐसा कहा जा रहा है कि काफी दिनों ने शैलेश शो के किसी भी पार्ट में शामिल नहीं हुए हैं और आगे भी किसी भी नए एपिसोड में वो दिखाई नहीं देंगे। फैंस में इस खबर को लेकर काफी दुःख है. बता दें की शैलेश न सिर्फ एक अच्छे एक्टर और TMKOC का 14 साल से हिस्सा हैं बल्कि एक फेमस लेखक और कवी भी हैं. जिनके शो पूरे देश में होते हैं.