करीना के आइसोलेट होने पर बहन सारा ने इस कदर मनाया तैमूर का जन्मदिन

तैमूर को मां की कमी न खले इसलिए सारा अली खान ने अपनी बड़ी बहन का फर्ज बखूबी निभाया है।

Update: 2021-12-22 06:30 GMT

करीना कपूर (Kareena kapoor) के साथ इससे पहले ऐसा कभी न हुआ की वह अपने लाडले बेटे का जन्मदिन मना सकी हो। तैमूर का ये पांचवा जन्मदिन है लेकिन वो चाहकर भी अपने बेटे का जन्मदिन नहीं माना सकती इसकी ये खास वजह है क्योंकि वे कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाई गई है जिसके चलते वे क्वारंटीन पीरीयड में हैं और अपने परिवार से दूर अलग रहने को मजबूर है। 

लेकिन तैमूर को मां की कमी न खले इसलिए सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी बड़ी बहन का फर्ज बखूबी निभाया है। आज तैमूर का जन्मदिन है। इस पर सारा अपने छोटे भाई के लिए चॉकलेट केक पहुंचा गई। इन्होंने इसकी फोटो सोशल मीडिया (social media) पर शेयर भी की है।

सारा ने इस कदर मनाया तैमूर का जन्मदिन (Sara celebrated Taimur birthday like this)

सारा अली खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हाल की एक तस्वीर शेयर की है।जिसमे वो तैमूर का हाथ पकड़े हुए केक के सामने खड़ी हुई दिखाई दे रही वही तौमूर और सारा के पिता भी बगल में खड़े दिखाई दे रहे।सारा अली खान तैमूर से अपना बर्थडे केक कटवाते हुए दिखी दे रही।हालांकि इस तस्वीर में करीना कपूर की कमी सभी को खल रही यह तस्वीर साफतौर पर बयां करती है।लेकिन परिवार से कुछ दिन दूरी बरतना भी जरूरी है।सारा सोशल मीडिया प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कुछ यूं लिखती है ' जन्मदिन तुम्हे बहुत बहुत मुबारक हो , टिम -टिम तुम्हे ढेर सारे खिलौने ,चॉकलेट्स, लाफ्टर, खुशी और बहुत सारा प्यार।.

करीना लाडले को विश ऐसे भेजी

करीना और सैफ का लाडला पांच साल का हो गया है। 20 दिसंबर 2016 को तैमूर अली खान का जन्म मुंबई में ही हुआ था। करीना हर साल बेटे का जन्मदिन बड़े गर्मजोशी से मनाती है। लेकिन इस बार वो कोविड पॉजीटिव होने की वजह से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर रखा है।हालांकि करीना ने सोशल मीडिया के जरिए एक अलग अंदाज में तैमूर को विश किया है। उन्होंने तैमूर की एक काफी पुरानी एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमे वो अपने नन्हे नन्हे कदमों से चलते हुए नजर आ रहे, लेकिन फिर अचानक से गिर जाते है।इस वीडियो को शेयर करने के दौरान करीना ने एक बेहद प्यारा मैसेज भी लिखा है।

Tags:    

Similar News