Sidhu Moosewala Birthday: आज सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन है, आइये उनके टॉप 5 गानें सुने
#HBDSidhuMoosewala: मूसेवाला आज 29 साल के होते, जश्न मनाते लेकिन उनके जन्म दिन में सभी उदास हैं
Sidhu Moosewala Birthday: आज लेजेंड्री पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का जन्म दिन है, अगर गैंगस्टरों के हाथ उनकी हत्या न हुई होती तो सिद्धू आज 29 साल के हो जाते, जहां यह वक़्त जश्न मानाने का था, मूसेवाला का परिवार, दोस्त और फैंस उनकी हत्या के गम में डूबे हैं. मूसेवाला अपने परिवार के एकलौते बेटे थे।
आज सिद्धू मूसेवाला के दोस्तों को कोई पार्टी देने वाला नहीं है, परिवार के साथ केक काटने वाला उनका बेटा नहीं है, लेकिन जिस तरह से मूसेवाला को देश के फैंस से प्यार मिल रहा है उसे देखकर सिद्धू के परिवार को उनपर नाज हैं. मूसेवाला तो अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके गए गाने हमेशा के लिए अमर हो गए हैं. तो आज सिद्धू की याद में उनके जन्मदिन पर टॉप 5 गानों को सुनते हैं.
सिद्धू मूसेवाला के बेस्ट गाने
Sidhu Moosewala Best Songs:
- सिद्धू मूसेवाला का गाना Old School ने ही उन्हें प्रसिद्धि दिलाई थी, इस गाने की धुन और लिरिक्स लोगों के जहन में गूंजती हैं, इस गाने को यूट्यूब में 25 करोड़ व्यूज मिले हैं.
- हो गया मर्डर तूत दे ओले...बंबीहा बोले सांग भी काफी फेमस है जिसे अबतक 17.6 करोड़ लोग देख चुके हैं।
- साड्डा चलदा ए धक्का असीं तां करदे गाना मूसेवाला का बेस्ट सांग है जिसे को 14.4 करोड़ लोगों ने देखा है
- मूसेवाला के गाने "लेजंड " को 13.2 करोड़ लोग यू ट्यूब पर देख चुके हैं।
- 295 व टिब्बियां दा पुत्त सॉन्ग भी काफी फेमस रहा है जिसे 12.5 करोड़ लोग यू ट्यूब पर देख चुके हैं।
सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना
Sidhu Moosewala Last Song: सिद्धू मूसेवाला का गाना ''The Last Ride' उनका लास्ट सॉन्ग था, जो उनकी मौत के 2 महीने पहले ही लॉन्च हुआ था, मूसेवाला की हत्या भी ड्राइव करते हुए हुई थी.