शिल्पा शेट्टी ने बांस की होली जलाई, लोग भड़क गए

Shilpa Shetty lit bamboo Holi: शिल्पा शेट्टी ने होली जलाते वक़्त जूते पहने थे और उन्होंने लकड़ी की जगह बांस का इस्तेमाल किया

Update: 2023-03-07 10:00 GMT

Shilpa Shetty lit bamboo Holi, people got angry: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने होली सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया,  लेकिन जैसे ही इस वीडियो को लोगों ने देखा तो उनका पारा चढ़ गया. लोग एक्ट्रेस को होली मानाने के सही तरीके सिखाने लगे. कई लोगों ने उन्हें जूते उतारकर होली जलाने की नसीहत दी तो कई ने उन्हें बताया कि होली में लकड़ी जलाई जाती है ना कि बांस 


शिल्पा शेट्टी ने होली जलाते हुए एक वीडियो शेयर किया, और लिखा- 'होलिका दहन, हम छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाते हैं और अपने सभी नेगेटिव फीलिंग्स, विचारों को लिखते हैं और इसे लव और लाइट के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। ये वो रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। ये वो त्योहार है जो हमें विश्वास और भक्ति की याद दिलाता है कि भगवान हमेशा आपके साथ हैं, आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नेगेटिविटी को जलाकर राख कर देते हैं। अपने जीवन को पॉजिटिविटी और प्रेम के रंगों से भर देते हैं। ये होली आपके और आपके परिवार के लिए खुशी, समृद्धि और अच्छा हेल्थ लाए, होली की शुभकामनाएं आप सभी को।' 

शिल्पा शेट्टी ने होली के त्यौहार और इसकी महत्ता तो बताई मगर उन्हें खुद इस बात का इल्म नहीं है कि होली मानाने के सही तरीके क्या हैं. इसी लिए लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया और उन्हें त्यौहार को सही रीति-रिवाजों के साथ मानाने की सलाह दी. 

शिल्पा शेट्टी ने जलाई बांस की होली 


हिन्दू धर्म में बांस जलाना वर्जित है, बांस को तो न खाना पकाने के लिए जलाया जाता है और ना ही होली में. लेकिन शिल्पा शेट्टी ने बांस की लड़की से होली जला दी, इसके बाद उन्होंने एक और गलती की,  होली जलाते हुए उन्होंने पैरों से जूते नहीं उतारे। फिर क्या शिल्पा का इतनी गलती कर देना, ट्रोलर्स के लिए काफी था. 

Similar News