27 साल बाद आदित्य चोपड़ा की फिल्म में एक साथ नज़र आएंगे शाहरुख़ और सलमान! फिल्म में दोनों ही मेन हीरो होंगे
Shahrukh and Salman will be seen together in Aditya Chopra's film: इस फिल्म में कोई दूसरा एक्टर कैमियो करने नहीं आएगा, जैसे करण-अर्जुन में दोनों खान का रोल था वैसा ही होगा
Shahrukh And Salman Will Be Seen Together In Aditya Chopra's Film: शाहरुख़ खान और सलमान खान को एक साथ किसी फिल्म में काम करते देखना फैंस के लिए सपना था। करण अर्जुन के बाद दोनों एक्टर्स कभी किसी फूल फ्लेज्ड मूवी में बराबरी का रोल करते नज़र नहीं आए. लेकिन अब आदित्य चोपड़ा की फिल्म में दोनों खान मेन हीरो के रोल में दिखाई देंगे। मतलब इस फिल्म में कोई दूसरा एक्टर नामात्र के लिए कैमियो अपीयरेंस नहीं देगा बल्कि शाहरुख़ खान और सलमान खान एक साथ फिल्म में होंगे। और ये फिल्म ऋतिक रोशन की वॉर, शाहरुख़ खान की पठान और सलमान खान की टाइगर तीन के कांसेप्ट को मिलाकर बनेगी।
दरअसल यशराज फिल्स अब अपने फिल्म प्रोडक्शन को बड़ा रूप देना चाहता है. यशराज को भी स्पाई यूनिवर्स वाली फिल्म बनानी है. सलमान खान "एक था टाइगर" और 'टाइगर जिन्दा' है में जासूस ही बने थे, और पठान में शाहरुख़ खान भी जासूस ही बने हैं. ऐसे में टाइगर और पठान को मिलाकर एक फिल्म आदित्य चोपड़ा बनाना चाहते हैं.
क्या शाहरुख़ सलमान फिर से एक मूवी में काम करने वाले हैं
Is Shahrukh Salman going to work in a movie again: हमें मालूम है आपको भरोसा नहीं हो रहा होगा, लेकिन ये एकदम सच्ची-मुच्ची वाली खबर है। शाहरुख़ खान और सलमान खान फूल फ्लेज्ड मूवी में काम करने वाले हैं. ठीक वैसे ही जैसे करण-अर्जुन में किया था. शाहरुख़ और सलमान खान 27 साल बाद किसी एक फिल्म में हीरो का रोल करते नज़र आने वाले हैं.
आदित्य चोपड़ा अब इस फिल्म की स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स पर काम करना शुरू करेंगे. क्योंकि इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स काम करने जा रहे हैं. एक ही फिल्म में दोनों सुपरस्टार्स के फैंस को केटर करना, आदित्य के लिए बड़ा चैलेंज रहेगा. इस फिल्म की शूटिंग 2023 के आखिर में या 2024 की शुरुआत में चालू होगी.
सलमान शाहरुख़ की फिल्म का नाम क्या है
salman shahrukh Upcoming Movie Name: सलमान खान और शाहरुख़ खान ने इस मूवी के लिए अगले साल की सभी डेट्स फ्री कर दी हैं. अब आदित्य चोपड़ा दोनों को अपनी फिल्म की कहानी सुनाएंगे, कहानी तब सुनाई जाएगी जब पठान और टाइगर 3 का फाइनल कट तैयार हो जाएगा। इस फिल्म में शाहरुख़ पठान होंगे और सलमान टाइगर, दोनों जासूस होंगे। फिल्म का नाम, बजट, कास्टिंग अभी तय नहीं हुई है. जब हो जाएगी तो आपको हम बता देंगे
शाहरुख़ सलमान ने सिर्फ दो फिल्मों में काम किया
बॉलीवुड के पक्के यार सलमान और शाहरुख़ ने 'हम तुम्हारे हैं सनम' और "करण अर्जुन' में एक साथ काम किया था। इसके बाद ये दोनों अब सीधा आदित्य चोपड़ा की Pathaan X Tiger के क्रॉस ओवर में ही दिखाई देंगे। मतलब दोनों खानों की जोड़ी 27 साल बाद फिर से फिल्माई जाएगी।