Ranu Mondal's Biopic: रानू मंडल पर बनेगी बायोपिक! सेक्रेड गेम्स वाली Eshika Dey निभाएगीं किरदार

Ranu Mondal Biopic: रानू मंडल के बायोपिक में रानाघाट रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड के सफर तक की कहानी होगी

Update: 2022-09-18 08:08 GMT

Ranu Mondal Biopic: सोशल मीडया से वायरल होकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली रानू मंडल (Ranu Mandal) पर वेब सीरीज बनने वाली है. इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे रानू मंडल ने रानाघाट रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया।  

रानू मंडल का एक गाना 'एक प्यार का नगमा' सोशल मिडिया में खूब वायरल हुए था, लोगों को उनका वीडियो देखकर काफी हैरानी हुई कि कैसे रेलवे स्टेशन में भीख मांगने वाली वृद्ध महिला इतना अच्छा गाना गा सकती है. रानू मंडल को रातोरात शोहरत मिल गई. और उनका वीडियो वायरल होते ही बॉलीवुड के म्यूसिक डायरेक्टर हिमेश रेशमियां ने उन्हें एक फिल्म में गाना गाने का मौका दे दिया। 

रानू मंडल की बायोपिक में दिखाया जाएगा कैसे बंगाल के एक छोटे रेलवे स्टेशन में भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला मायानगरी मुंबई पहुंच गई और पूरे भारत में पहचाने जाने लगी. 

रानू मंडल पर बनेगी बायोपिक 

मुंबई जा कर रानू मंडल को एक दो गाना गाने का मौका मिला, उन्हें कई शोज में बुलाया गया. लोगों ने उनकी आर्थिक रूप से मदद भी की मगर वह बॉलीवुड के शो-शा में नहीं ढल पाईं। काम मिलना बंद हो गया और रानू मंडल को वापस अपनी पुरानी जिंगदी और खंडहर जैसे घर में वापस लौटना पड़ा. 

Eshika Dey निभाएगीं रानू मंडल का किरदार 

रानू मंडल की फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मंडल (Hrishikesh Mondal) करेंगे और इस फिल्म में उनका किरदार इशिका डे (Eshika Dey) निभाएंगी जो नवाजुद्दीन सिद्धकी की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स और लाल कप्तान जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं. 

रानू मंडल की बायोपिक का नाम क्या होगा 

पहले रानू मंडल की बायोपिक का नाम Miss Ranu Maria डिसाइड किया गया था मगर उसे बदलकर Ek Pyar Ka Nagma Hai. कर दिया गया है।  



Tags:    

Similar News