Priyanka Chopra-Nick Jonas: निक जोनास को लेकर ये क्या कह गई प्रियंका चौपड़ा, जानिए!

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास को लेकर परेशान है.

Update: 2021-12-02 10:43 GMT

priyanka_nick

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपनी आने वाली वेब सीरीज 'सिटाडेल' की में बिजी थी इस सीरीज की वजह से देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अधिकतर समय पति निक जोनस से दूर लंदन में गुजारना भारी पड़ रहा है।ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन और मैरिज पर अपने बात सामने रखी है। प्रियंका का इस पर कहना था कि इतने लंबे समय पर अपने अमेरिकी पति पॉप गायक निक से अलग रहने में दिक्कत होती है।

प्रियंका ने शेयर किया,"यह साल वास्तव में कठिन है पूरे एक साल के लिए घर से दूर रहना एक्चुअल में कठिन था,खासतौर पर ऐसे समय में जब आप अपने परिवार को देखने की लिए सिर्फ यात्रा नहीं कर सकते। मै एकदम अकेली थी।"

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री और निक को पिछले साल के दौरान कई बिंदुओं पर एक साथ समय बिताने के लिए पहले क्वारंटाइन में रहने की जरूरत होती है।प्रियंका ने खुद स्वीकार किया कि कोरोना ने प्यार करने वाली जोड़ी के लिए जीवन को कठिन बना दिया है।

प्रियंका ने 'लेडीज फस्र्ट विद लॉरा ब्राउन' को बताया कि यह काफी मुश्किल था लेकिन हम इसमें कामयाब रहे। प्रियंका और निक दोनों ही अपनी पर्सनल सिचुएशन और लॉन्ग लास्टिंग करियर की महत्वाकांक्षाओं को समझते है।

बेवॉच' स्टार ने आगे कहा कि हम हर समय बात करना पसंद करते है। हम दोनों एक दूसरे को दिलों को जानते है। हम जो कुछ भी लाइफ में करते है उसमे हम एक दूसरे की भावनाओ को प्राथमिकता देते है।"हमारा अपना व्यक्तिगत करियर है और हम दोनों एक दूसरे के

पेशेवर जीवन में कभी भी हस्तक्षेप करना पसंद नहीं करते है"

उन्होंने कहा कि लेकिन से डिसीजन मुख्य रूप से हम दोनों के लिए है,क्योंकि हमने अपने करियर को अपनी मेहनत के जरिए बनाया है। देशी गर्ल प्रियंका इस बात की भी सराहना करती है कि पॉप सिंगर निक पिछले एक साल से काफी फ्लेक्सिबल रहे है।

Tags:    

Similar News