प्रियंका चोपड़ा है प्राइवेट जेट की मालिक, Bollywood से लेकर Hollywood तक है इनकी पकड़

प्रियंका चोपड़ा है प्राइवेट जेट की मालिक, Bollywood से लेकर Hollywood तक है इनकी पकड़! Priyanka Chopra is the owner of a private jet, from Bollywood to Hollywood, she has a hold

Update: 2022-06-15 04:46 GMT

बॉलीवुड (Bollywood) में ऐसी बहुत कम अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत की है। इसी लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम भी शामिल है। प्रियंका की खूबसूरती और अदा के लोग दीवाने है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के लाइफस्टाइल और ऐशो आराम को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अच्छी खासी कामयाबी हासिल की है। प्रियंका के पास महंगी गाड़ियों का बड़ा कलेक्शन है। इसके साथ ही डिजाइनर कपड़े पहनना और महंगे ट्रिप पर जाने का बेहद शौक है। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना खासा पसंद है। बॉलीवुड से जुड़ी अहम मुद्दों पर ये अक्सर अपनी राय रखती है।

देशी गर्ल के पास अपना खुद का प्राइवेट प्लेन भी है। शायद इस बारे में आपको मालूम नही होगा। इनकी शादी एक अमेरिकन सिंगर से हुई है।प्रियंका और निक की एक प्यारी सी बेटी है। जिसके तस्वीरे प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।प्रियंका ने बॉलीवुड में काम करना बंद कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी इनकी फैंस फॉलोइंग में लगातार इजाफा देखा गया है।


इन्होंने अपने अभिनय के बल पर बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी लोकप्रियता हासिल की है। इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की है। प्रियंका ने खिलाड़ियों के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ही अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ अभिनय किया है। वही कुछ सालों से प्रियंका बॉलीवुड के फिल्मी प्रोजेक्ट नही लिए हैं क्योंकि वो हॉलीवुड के फिल्मी प्रोजेक्ट में काफी व्यस्त चल रही है।

प्रियंका के फिल्मी प्रोजेक्ट

अभिनेत्री ने हॉलीवुड के कई फिल्मी प्रोजेक्ट को पूरा किया है जिनमे वो एंथनी मैकी के साथ 'एंडिंग थिंग्स', वेब सीरीज 'सिटाडेल' और फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली है। बॉलीवुड की फिल्मों की माने तो ये लास्ट टाइम 2019 में आई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखी थी। ये बेहद जल्द सैम ह्यूगन के साथ फिल्म 'इटंस ऑल कमिंग बैक टू मी' में अभिनय करती नजर आएगी।

Tags:    

Similar News