Pathaan Advance Booking Day 1: पठान ने एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन बड़े-बड़े रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिए
Pathan Advance Booking Collection Day 1: पहले दिन पठान ने एडवांस बुकिंग में इतना कुछ कर लिया है कि Pathaan First Day Collection 40 करोड़ के पार हो जाएगा
Pathan Advance Booking Day 1: शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) को King Of Bollywood ऐसे ही नहीं कहा जाता। 4 साल बाद शाहरुख़ बतौर लीड पठान से सिल्वर स्क्रीन में वापसी कर रहे हैं. और इस बात का उत्साह पब्लिक में दिखाई दे रहा है. पठान फिल्म के टिकट के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई और पहले दिन से ही पठान ने फोड़ना शुरू कर दिया। पठान की पहले दिन की एडवांस बुकिंग (Pathaan Advance Booking First Day) ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिए हैं.
गुरुवार को दोपहर एक बजे तक पठान की सिर्फ इंडिया में 41944 टिकट सोल्ड आउट हो गईं. करीब 1.85 रुपए का कलेक्शन सिर्फ विंडों ओपन होने के तुरंत बाद हो गया.
पठान ने एडवांस बुकिंग में KGF 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन तोड़ दिया
शाहरुख़ खान की फिल्म पठान KGF 2 पर भारी पड़ गई है. न सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेशों में पठान को लेकर भयंकर हाइप बना हुआ है. जर्मनी में पठान ने KGF 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को ब्रेक कर दिया है. यानी KGF 2 ने जितना जर्मनी में कमाया उससे ज़्यादा तो पठान ने एडवांस बुकिंग में कमा लिया। Times Now की रिपोर्ट के मुताबिक पठान ने अबतक एडवांस बुकिंग में जर्मनी में 150 हज़ार यूरो का कलेक्शन कर लिया है. जबकि KGF 2 ने जर्मनी में 144 हज़ार यूरो का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था.
Pathaan Day 1 Expected Collection
जिस हिसाब से पठान की एडवांस बुकिंग के लिए होड़ मची है. फिल्म ट्रेंडर का कहना है कि पठान की ओपनिंग 40 करोड़ रुपए से ज़्यादा की होगी और तीन दिन के अंदर यह 120 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है.
Pathaan Advance Booking First Day Collection City Wise
ये रिकॉर्ड गुरुवार दोपहर एक बजे तक के हैं
| शहर | ग्रॉस कलेक्शन | ऑक्युपेंसी | शोज |
| मुंबई | 45.77 Lac | 382 | 151 |
| दिल्ली NCR | 71.68 Lac | 13% | 625 |
बेंगलुरु | 28.67 Lac | 22% | 133 |
| हैदराबाद | 56.41 Lac | 32% | 217 |
| कोलकाता | 43.81 Lac | 42% | 243 |
| चंडीगढ़ | 71.15 K | 7% | 11 |
| भोपाल | 1.09 Lac | 8% | 75 |
| लखनऊ | 8.07 Lac | 11% | 75 |
| नागपुर | 2.31 Lac | 15% | 43 |
| पुणे | 7.55 Lac | 15% | 99 |
| जमशेदपुर | 67.56 K | 6% | 14 |
| भुवनेश्वर | 2.39 Lac | 14% | 22 |
| रांची | 69.33 K | 6% | 14 |
| गुवाहाटी | 1.44 Lac | 4% | 26 |
| जालंधर | 68.04 K | 4% | 22 |
| पटना | 45.5 K | 1% | 12 |