नीतू कपूर का बड़ा बयान, ऋषि कपूर का होगा पुनर्जन्म

नीतू कपूर का बड़ा बयान, ऋषि कपूर का होगा पुनर्जन्म! Neetu Kapoor's big statement, Rishi Kapoor will be reborn

Update: 2022-07-04 06:41 GMT

नीतू कपूर और ऋषि कपूर दोनों ही बॉलीवुड के माने जाने सितारे थे. उम्र बढ़ने के साथ एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने परिवार में ध्यान देना उचित समझा और बॉलीवुड को दरकिनार कर दिया. वही ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया. 40 साल साथ बिताने के बाद ऋषि कपूर ने नीतू को अकेला छोड़ दिया. ऋषि कपूर के दुनिया छोड़ जाने के कारण रणबीर कपूर और नीतू कपूर को बेहद बड़ा झटका लगा. वही ऋषि कपूर के चले जाने से उनके फैंस भी रो पड़े थे. हाल ही में नीतू कपूर ने बयान दिया है की एक्टर ऋषि कपूर का पुनर्जन्म होने वाला है. 

जानकारी के मुताबिक अभी हाल ही में एक्ट्रेस नीतू कपूर रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर' में नजर आई थी. इस दौरान करण कुंद्रा ने कहा की 'नीतू जी, आप दादी बनने वाली हैं, हम सबकी ओर से आपको ढेरों ढेरों बधाइयां. इस पर नीतू कपूर कहती हैं शुक्रिया, आप जानते हैं इससे अच्छी खबर और कोई हो ही नहीं सकती, इसी बीच मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान बीच में बोलती हुई नीतू कपूर कहती हैं, "मुझे लगता है ऋषि कपूर जी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बच्चे के रूप में वापस आ रहे हैं। फिर नीतू कपूर कहती हैं 'हां', अब देखना होगा कि फराह खान के मुंह से निकली बात कितनी सच होती है?

बता दें, आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया में दी थी. तब से आलिया और रणबीर कपूर को शुभकामनये मिल रही है. वही दोनों सितारों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी.  

Tags:    

Similar News