Models And Actress Suicide: 18 साल की बंगाली मॉडल ने कर लिया सुसाइड, 18 दिनों में 4 एक्ट्रेस और मॉडल ने गंवाई जान, यह है बड़ी वजह
Models And Actress Suicide:18 साल की बंगाली मॉडल ने कर लिया सुसाइड, 18 दिनों में 4 एक्ट्रेस और मॉडल ने गंवाई जान, यह है बड़ी वजह! 18 year old Bengali model committed suicide, 4 actresses and models lost their lives in 18 days, this is the big reason
Models And Actress Suicide: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में लगातार आत्महत्याओं की घटनाएं सामने आ रही है। सोमवार को 18 वर्ष की मॉडल सरस्वती दास ने फांसी लगाकर मौत का रास्ता चुन लिया। उनका शव कस्बा के बेदियाडांगा स्थित घर में मिला। खबरों के तहत सरस्वती ने भी रिलेशनशिप में परेशानियों के चलते शायद यह कदम उठाया है। मॉडल के मौत मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पढ़ाई छोड़ करने लगी थी मॉडलिंग
सरस्वती ने 12वीं की परीक्षा के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। पुलिस के मुताबिक सरस्वती के पिता ने पहले ही उनका साथ छोड़ दिए थें। वह अपनी मां के साथ रहती थी। उसकी मां बाहर गई हुई थी। जिसके चलते वह नानी के साथ रह रही थी।
रिलेशन को लेकर थी परेशान
पुलिस मॉडल के पीएम रिर्पोट का इंतजार कर रही है। वही पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आ रही है कि सरस्वती का एक लड़के के साथ अफेयर था और वह अपने रिलेशनशिप को लेकर परेशान थी। उसके कॉल डिटेल में यह जानकारी सामने आ रही कि मौत से रात 1 बजे उसने अपने बॉयफ्रेंड से बात की थी। दोनों के बीच इससे पहले कहासुनी भी हुई थी। बहरहाल पुलिस की जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
18 दिनों में 4 एक्ट्रेस और मॉडल ने गंवाई जान
दरअसल बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 18 दिनों में 4 मॉडल और एक्ट्रेसेस ने सुसाइड किया है। सभी 4 मॉडल-एक्ट्रेसेस ने फांसी लगाकर ही मौत का रास्ता चुनी है।
बता दे कि 15 मई को पल्लवी डे की लाश उनके फ्लैट में पाई गई थी। 25 मई को एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने सुसाइड कर लिया था, जिसके दो दिन बाद 27 मई को उनकी दोस्त मॉडल मंजूषा नियोगी ने भी आत्महत्या कर ली थी। बंगाली मॉडल और एक्ट्रेसेस के लगातार सुसाइड करने से हर कोई हैरान है।
रिलेशनशिप बन रही वजह
बंगाली मॉडल और एक्ट्रेस के मौत को लेकर अभी तक में जो वजह सामने आ रही है, उसमें सबसे ज्यादा बॉयफ्रेंड से रिलेशनशिप को लेकर सामने आ रही है। चारों ही मामलों में मौत की वजह बॉयफ्रेंड से विवाद सामने आया है। 18 वर्षीय सरस्वाती दास के मौत की वजह भी पूर्व के मॉडल की तरह ही दोस्त से विवाद होना सामने आ रहा है।
इसी तरह मॉडल एवं एक्ट्रेस बिदिशा एक जिम ट्रेनर के साथ रिलेशनशिप में थीं। खबरों के मुताबिक, बिदिशा का बॉयफ्रेंड उनके साथ रिलेशन में होने के बाद भी कई लड़कियों को डेट कर रहा था। इस वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी।
तो वही पल्लवी के मौत की वजह भी बॉयफ्रेंड सामने आय था। उसके लिव-इन-पार्टनर साग्निक चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस के घरवालों ने साग्निक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि साग्निक पहले से शादीशुदा था, जिससे कपल के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।
जबकि मंजूषा नियोगी के मौत की जांच के दौरान उसकी मां ने पुलिस को बताया था कि उसके दोस्त की मौत हो गई थी। जिसके चलते वह काफी तनाव में थी। माना जा रहा है कि दोस्त के चलते ही उसने भी आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। वह पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस थीं।