Jersey Movie Review Hindi: कैसी है शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी, देखने से पहले रिव्यू पढ़ने में आपकी भलाई है
Jersey Movie Review Hindi: KGF Chapter 2 के डर से फिल्म की रिलीज 22 अप्रैल की गई लेकिन यहां भी जर्सी को नुकसान होने का खतरा है
Jersey Movie Review Hindi: शाहिद कपूर भारतीय दर्शकों के लिए प्यारी सी फिल्म लेकर आए हैं जिसका नाम है जर्सी, 22 अप्रैल को फिल्म देश के 2450 स्क्रीन में रिलीज हुई है। और फिल्म का सामना सीधा ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF 2 से हो रहा है. खैर यहां अपन KGF 2 और Jersey का कोई कॉम्पिटिशन नहीं करने वाले बल्कि जर्सी फिल्म कैसी है इसके बारे में आपको रिव्यु देंगे।
- Jersey Movie Cast - Shahid Kapoor, Mrunal Thakur, Pankaj Kapoor, Aarav Dua, Anav Dua , Ronit Kamra, Geetika Mehandru, Rituraj Singh, Anjum Batra
- Jersey Movie Director- Gowtam Tinnanauri
- Jersey Movie Writer- Gowtam Tinnanauri
- Jersey Movie Budget- 36 cr.
- Jersey IMDB Rating- 8.4
- Jersey Movie OTT Release Date- N/A
- Jersey 1st Day Box Office Collection- N/A
क्या जर्सी फिल्म देखने लायक है (is jersey movie worth watching)
इसमें कोई शक नहीं है कि शाहिद कपूर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, कबीर सिंह के बाद तो लोग उन्हें पहले से भी ज़्यादा चाहने लगे हैं. जर्सी फिल्म की काहनी बड़ी लाइट है, कोई ज़्यादा मार-धाड़, थ्रिल, क्राइम नहीं है, यह बड़ी लाइट सी प्यारी कहानी है। जिसमे एक बेटे-पिता और पैशन को दिखाया जाता है. जर्सी फिल्म फैमिली के साथ बैठकर देखने लायक फिल्म है. जहां आपको मजा भी आता है, रोना भी आता है, दुःख भी होता है और हैप्पी एंडिंग में आप खुश भी होते हैं. कुल मिलाकर जर्सी एक अच्छी साफ़ सुथरी, और एक सोशल मैसेज देने वाली एंटरटेनिंग फिल्म है.
KGF Chapter 2 Vs Jersey Collection
अगर आप KGF 2 की कहानी से जर्सी का कम्पेरिजन कर रहे हैं तो फिर आपको जर्सी पसंद नहीं आएगी, क्योंकि दोनों फिल्मों के जॉनर अलग हैं, कांसेप्ट अलग है. जर्सी में संघर्ष, पारिवारिक कलह, बेटे-पिता का प्यार, सपोर्ट, और सफलता पर आधारित फिल्म है. जो आपके मूड को ठंडा कर देती है.
क्या जर्सी साऊथ फिल्म की रीमेक है
हां, जर्सी फिल्म साल 2019 में आई साऊथ सिनेमा की फिल्म 'जर्सी' का ऑफिशियली हिंदी रीमेक है. फिल्म का नांम जर्सी की रखा गया है. साऊथ में जब जर्सी रिलीज हुई थी तब इसे लोगों ने खूब पसंद किया था.
जर्सी फिल्म की कहानी क्या है (Story of Jersey movie)
कहानी एक रिटायर्ड क्रिकेटर अर्जुन तलवार से शुरू होती है,जिसने अपने परिवार के लिए क्रिकेट से सन्यास ले लिया, उसकी कमाई बंद हो जाती है और बाद में जिस पत्नी के लिए उसने अपने करीयर को छोड़ा वह उसके लिए नाकारा हो गया, उसकी नौकरी छूट जाती है, घर में पत्नी से रोज लड़ाइयां होती हैं. कभी क्रिकेट का बादशाह रहा अर्जुन तलवार परिस्थितियों के आगे हार मान चुका था.
अर्जुन अपने बेटे के सामने एक गरीब पिता के रूप में नहीं दिखना चाहता था, अर्जुन का बेटा अपने पिता को हमेशा हीरो के रूप में देखता है, अर्जुन का बेटा किट्टू इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी खरीदने की जिद करता है लेकिन 500 रुपए की जर्सी खरीदने के लिए अर्जुन के पास पैसे नहीं होते हैं. यहीं से शुरू होती है असली कहानी।
अर्जुन वापस क्रिकेट के मैदान में उतरने का जोश जगाता है, 36 की उम्र में जब लोग क्रिकेट से सन्यास लेते हैं अर्जुन वापस मैदान में आने की तैयारी करता है. इसके आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म थिएटर में जाकर देखनी होगी।
ऑलओवर फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है, सभी ने बढ़िया एक्टिंग की है, शाहिद के बच्चे का किरदार निभाने वाले किट्टू का किरदार आपको बहुत पसंद आएगा। यह फिल्म बताती है कि कैसे एक मर्द जब कामना बंद कर देता है तो उसका परिवार कैसे साथ छोड़ने लगता है.
RewaRiyast.com Jersey को 5 में से 3/5 स्टार्स देता है।