Dunki: शाहरुख़ ने कहा; राजू के साथ काम करने के लिए मैं तो अपने हाथ काट दूं, डंकी फिल्म मिल गई
Dunki: Shahrukh Khan पहली बार फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम कर रहे हैं.
Dunki: बॉलीवुड के किंग खान फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम करने के लिए तड़प रहे हैं. PK, संजू, मुन्ना भाई MBBS जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी से कभी अपनी फिल्म में शाहरुख़ को कास्ट नहीं किया था. लेकिन अब बेहरतीन डायरेक्टर और उम्दा एक्टर की जोड़ी जल्द उनके फैंस को देखने के लिए मिलने वाली है. शाहरुख़ खान, राजकुमार हिरानी की अलगी फिल्म में कास्ट किए गए हैं. फिल्म का नाम है डंकी।
शाहरुख़ ने कहा हिरानी की फिल्म के लिए तो मैं अपने हाथ काट दूं
राजकुमार हिरानी और किंग खान से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे शाहरुख़, हिरानी की PK, मुन्नाभाई, संजू के पोस्टर देखकर ऐसी फिल्मों में काम करने की इक्षा जताते हैं. शाहरुख़ कहते हैं कि अरे यार मुझे ऐसी फिल्मों में क्यों नहीं लिया जाता, तभी पीछे से डायरेक्टर राज कुमार हिरानी आते हैं, और शाहरुख़ उनसे भी वही बात कहते हैं. तब राजू कहते हैं मेरे पास तुम्हारे लिए एक फिल्म है, Dunki! तो शाहरुख़ कहते है डोंकी! मतलब गधा? तो हिरानी कहते हैं डोंकी नहीं डंकी , तो शाहरुख़ कहते हैं तुम्हारी फिल्म के लिए डोंकी तो क्या मैं गधा, कुत्ता कुछ भी बन जाऊं, तो फिर राजू कहते है मेरी फिल्म में रोमांस तो होगा लेकिन आपके हाथ फैलाने वाला स्टाइल नहीं होगा, इसके जवाब में शाहरुख़ कहते हैं आपके लिए तो मैं अपने हाथ कटवा दूं...
वीडियो देखिये मजा आ जाएगा
डंकी क्या है
डंकी राज कुमार हिरानी की अलगी फिल्म है जिसमे लीड रोल शाहरुख़ खान हैं. यह बॉलीवुड के लिए पहला मौका है जब राजकुमार हिरानी की फिल्म में बॉलीवुड के किंग कास्ट होने वाले हैं. फ़िलहाल फिल्म के बारे में इतना ही बताया गया है. आगे जैसे पता चलेगा हम आपको जरूर बताएंगे।
Dunki Release Date
डंकी की रिलीज डेट 22/12/2023 है मतलब ये फिल्म अगले साल के अंत में रिलीज होगी