Boycott Vikram Vedha: लाल सिंह चड्ढा की तारीफ करके बुरे फंसे Hritik Roshan, बायकॉट विक्रम वेधा हुआ ट्रेंड

Vikram Vedha: लाल सिंह चढ्ढा के सपोर्ट में उतरे ऋतिक रोशन के ऊपर चढ़ गए लोग।

Update: 2022-08-15 09:16 GMT

Boycott Vikram Vedha Trend: Aamir Khan की फिल्म Laal Singh Chaddha की तारीफ करके ऋतिक रोशन बुरी तरह से फंस चुके हैं. जिसके बाद से लोगों ने उन्हें भी आड़े हाथ ले लिया है. और ट्विटर पर  उनकी अपकमिंग मूवी Vikram Vedha को Boycott कर रहें हैं। यहाँ तक की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #BoycottVikramVedha ट्रेंड कर रहा है। 

ऋतिक रोशन ने की लाल सिंह चड्डा तारीफ

हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम में एक स्टोरी शेयर की थी और साथ ट्विटर पर ट्वीट भी किया था। जिसमे ऋतिक Laal Singh Chaddha की तारीफ़ करते हुए कहा है - मैंने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा देखी। मैंने इस फिल्म के हार्ट को फील किया है। अच्छी और बुरी चीजें एक साइड में रखकर, यह फिल्म वाकई शानदार है। इतनी अच्छी फिल्म को मिस मत करिए। जाइए और इसे अभी देखिए।" इस ट्वीट को करीना ने भी अपनी इंस्टाग्राम में शेयर किया था। 

उसके बाद शुरू हुआ बॉयकॉट का तांडव 

ऋतिक रोशन ने शायद लाल सिंह चड्ढा की तारीफ करके खुद के ही पैरों में कुल्हाड़ी मार ली है। जैसे ही उन्होंने ट्वीट किया उसके बाद लोगों ने Boycott Vikram Vedha ट्रेंड कर दिया। यूजर्स ने अपना गुस्सा जमकर ऋतिक रोशन पर दिखाया। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएँ 

ऋतिक को उन्ही के फॉलोवर्स ने जवाब देते हुए लिखा की- यूजर्स ने लाल सिंह चड्ढा के एक सीन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आप चाहते हैं की हम 350 रूपए खर्च करके ये नॉनसेन्स देखने जाएँ। 

वहीं एक यूजर ने लिखा-  आपने कश्मीर फाइल्स को सपोर्ट क्यों नहीं किया था। 

एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बन्दा कैसे कश्मीर फाइल मौन रहता है और एक फ्लाफ फिल्म को प्रमोट करने की कोशिश कर रहा है, जरा पता कर विनोद इनकी अगली फिल्म कब आने वाली है.

कई यूजर्स दिल्ली के सीएम का अरविन्द केजरीवाल का फोटो डालकर ऋतिक को जवाब दे रहें हैं, उन्होंने लिखा की यूट्यूब पर डाल दो सब फ्री में देख लेंगे। 

Tags:    

Similar News