बसपन का प्यार गाना गाने वाले 'सहदेव' का हुआ एक्सीडेंट, कई घंटे तक रहा बेहोश

Bachpan Ka Pyar Fame Singer: मंगलवार को रास्ते में सहदेव की कार से एक एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद उसे चोटें आई और कई घंटों तक वो बेहोश पड़ा रहा

Update: 2021-12-29 09:43 GMT

Bachpan Ka Pyar Fame Singer: 'जाने मेरी जाने मन बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' वाले गाने से फेमस हुए छत्तीसगढ़ के सहदेव का मंगलवार को बाइक एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, कई घंटों से सहदेव बेहोश हालत में पड़ा रहा और बाद में उसे होश आया। ये खबर सुनते ही लोगों ने सहदेव के लिए दुआ मांगनी शुरू कर दी। छत्तीसगढ़ के CM भूपेश सिंह बघेल ने सहदेव की मदद के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही है। 

बताया गया है कि कई घंटों तक बेहोश रहने के बाद सहदेव को होश आया डॉक्टर्स ने उसकी हालत को स्थिर बताया है। अब उसकी हालत में सुधर हो रहा है, सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं लेकिन वह खतरे से बाहर है। इलाज होने तक सहदेव 5 घंटे तक बेहोश रहा 

बादशाह ने मांगी दुआ 

बॉलीवुड सिंगर बादशाह को जैसे ही यह खबर मिली उन्होंने तुरंत ट्वीट करते हुए सहदेव के स्वस्थ्य होने की दुआ मांगी और सहदेव के परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही। बादशाह ने सहदेव के गाने बचपन के प्यार का रीमिक्स बनाया था जिसमे सहदेव ने भी गाना गाया था। 

बाइक से शबरी नगर जा रहा रहा था सहदेव 

बताया गया है कि सहदेव अपने दोस्त के साथ बाइक से शबरी नगर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसके साथ दुर्घटना घटित हो गई। जिसके कारण सहदेव को बहुत चोटें आईं। उसके सिर में 4 टांके लगे हैं। 

Tags:    

Similar News