लव जिहाद जल्द कानून बनाने जा रही शिवराज सरकार, दोषियों को मिलेगी 5 साल तक की मिलेगी कठोर सजा

लव जिहाद के मामले को लेकर शिवराज सरकार पूरी तरह से सख्त हैं। लव लिहाद पर रोक लगाने के लिए सरकार जल्द ही नया कानून बनाने जा रही हैं।

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

लव जिहाद जल्द कानून बनाने जा रही शिवराज सरकार, दोषियों को मिलेगी 5 साल तक की मिलेगी कठोर सजा

भोपाल। प्रदेश में बढ़ते लव जिहाद के मामले को लेकर शिवराज सरकार पूरी तरह से सख्त हैं। लव लिहाद पर रोक लगाने के लिए सरकार जल्द ही नया कानून बनाने जा रही हैं। जो भी व्यक्ति इस मामले में दोषी पाया जाया जाएगा उसे 5 साल तक के कठोर सजा देने का प्रावधान रखा जाएगा।

लव जिहाद को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बीते दिनों कहा था शिवराज सरकार लव जिहाद को रोकने जल्द ही नया कानून बनाने जा रही हैं।

विधानसभा के अगले सत्र में इसे रखा जाएगा। प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा था कि अगले विधयेक सत्र में लव जिहाद को लेकर धर्म स्वातंत्रय कानून के लिए पेश किया जाएगा। कानून बन जाने के बाद इसमें 5 साल तक के कठोर सजा देने का प्रावधान होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गृह मंत्री ने क्लीयर किया था कि लव जिहाद में मामले में सहयोग करने वाले व्यक्ति को भी मुख्य आरोपी मनाया जाएगा। जो शख्स अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करके शादी करना चाहेगा उसे एक माह पहले कलेक्टर के यहां आवेदन देना होगा।

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सुर्खियों में, कौन मारेगा बाजी…

खबरों की माने तो जोर जर्बदस्ती, धर्म छिपाकर की गई शादी, बलपूर्वक की गई शादी इस कानून के बन जाने से रद््द मना जाएगा और दोषी व्यक्ति सजा का पात्र होगा।

बताते दे कि बीते दिनों सीएम शिवराज सिंह ने लव जिहाद के बढ़ते मामले पर काफी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि इससे सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए हम कानून बनाएंगे। कानून बन जाने के बाद कोई भी व्यक्ति जोर-जर्बदस्ती किसी भी को भी शादी के लिए बाध्य नहीं कर पाएगा।

मध्यप्रदेश कोरोना अपडेट : 8,996 सक्रिय मामले; 1.72 लाख से अधिक लोग अब तक हुए रिकवर

ऐसा करने वाला व्यक्ति कानून की नजर में दोषी होगा। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उसे कठोर सजा दी जाएगी।

बता दें कि लव जिहाद को लेकर उस समय मामला सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गया जब हरियाणा में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। खबरों की माने तो लव जिहाद को लेकर एक शख्स लड़की को काफी दिनों से शादी के लिए परेशान कर रहा था। जब लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Full View Full View Full View

इस गोली काण्ड के बाद लव जिहाद का मामला जमकर सुर्खियों में रहा। इसके बाद यूपी की योगी सरकार भी लव जिहाद को लेकर सख्त नजर आई थी और उन्होंने इस रोकने कानून बनाने की बात कही थी।

Rewa Solar Power Plant के Extension की तैयारी, अब 1000 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

Similar News