BHOPAL में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क के गड्ढों का हुआ नामकरण, किसी का नाम 'मामा गड्ढा' तो किसी का 'भूपेंद्र गड्ढा'

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जिसमे सड़क के गड्ढों का नामकरण किया गया।

Update: 2021-09-26 17:53 GMT

भोपाल (Bhopal) की जर्जर और गड्ढे युक्त सड़कों को लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने रविवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सड़क में बने गड्ढों का कांग्रेस ने नामकरण किया जिसमें बड़े गड्ढों का नाम मामा गड्ढा वही अन्य गड्ढों का नामकरण भी किया गया। कांग्रेस के लोगों ने इस दौरान पंडित की मौजूदगी में मंत्रोचार हुए, ढोल-नगाड़े बजे, एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई गई।

आयोजन के साथ नामकरण


कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की राजधानी भोपाल में जर्जर सड़कों को लेकर रविवार को करौंद चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के नेता मनोज शुक्ला की मौजूदगी में विधिवत आयोजन कर गड्ढों का मंत्रोचार के साथ नामकरण किया गया। समर्थकों द्वारा ढोल बजाए गए एक दूसरे को नामकरण के बाद मिठाई भी खिलाई गई।

गड्ढों का नामकरण इनके नाम पर

जानकारी के अनुसार सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों का नाम मामा गड्ढा कर दिया गया। वही प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के नाम पर गोपाल गड्ढे, नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के नाम पर भूपेंद्र गड्ढे, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के नाम पर विश्वास गड्ढे रख दिया गया। पहले गड्ढों का पूजन किया गया पश्चात ढोल बजाए गए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाच-गाकर नामकरण उत्सव मनाया। कांग्रेस का कहना है यह सब भाजपा के भ्रष्टाचार के गड्ढे हैं। हल्की सी बारिश में विकास की पोल खुल गई। हालत यह है की प्रदेश भर में कई ऐसी सड़कें हैं जिनका 1 वर्ष में कई बार निर्माण करवाया गया। गुणवत्ता विहीन कार्य जगह जगह गड्ढों के रूप में दिख रहा है।

Tags:    

Similar News