किसानों की आड में हिंसक आंदोलन करवाना चाहती है कांग्रेसः शिवराज

किसान भ्रमित न हों। देश के प्रधानमंत्री किसानो का कतई अहित नहीं कर सकते। वह किसानो के सबसे बडे हितैशी हैं।

Update: 2021-02-16 06:39 GMT

किसानों की आड में हिंसक आंदोलन करवाना चाहती है कांग्रेसः शिवराज

भोपाल। किसान भ्रमित न हों। देश के प्रधानमंत्री किसानो का कतई अहित नहीं कर सकते। वह किसानो के सबसे बडे हितैशी हैं। कांग्रेस पार्टी किसानो को उकसा कर उनसे हिंसक आंदोलन करवाना चाहती है। ऐसे मे किसानोे को सतर्क रहने की जरूरत है।

उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चैहान ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहीं। वह शनिवार को आपने स्वर्गीय ससुर की अस्थि विसर्जित करने प्रयागराज गये हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह तथा परिवार के अन्य सदस्य साथ में थे। संगम तट पर पूरे विधि विधान से अस्थि विसर्जन किया।

इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब होते हुए उनके सवालों के जवाब दिये। दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर कहा कि पंजाब और हरियाणा में कांग्रेस किसानों को भडकाने का काम कर रही है।

प्रेम की आड में धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेम की आड लेकर जो धर्मांतरण का घटिया खेल खेला जा रहा है वह कतई बर्दास्त नही किया जायेगा। इसके लिए प्रदेश में कडा कानून बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। वही देश के अन्य राज्य जहां भाजपा की सरकार हैं वह ऐसा कानून बना रही हैं।

Similar News