शिवराज सिंह द्वारा गरीबों के घर भोजन पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी को कर रहे हैं काॅपी

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह इस समय जिस भी जिले के दौरे में जाते हैं, वह किसी गरीब के घर भोजन जरूर करते हैं। सीएम के इसी कार्यकलाप

Update: 2021-02-16 06:46 GMT

शिवराज सिंह द्वारा गरीबों के घर भोजन पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी को कर रहे हैं काॅपी

भोपाल। प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह इस समय जिस भी जिले के दौरे में जाते हैं, वह किसी गरीब के घर भोजन जरूर करते हैं। सीएम के इसी कार्यकलाप पर अब कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा हैं। कांग्रेस ने कहा कि शिवराज कमलनाथ सरकार की राह पर चल रही हैं। वह उन्हें पूरी तरह से काॅपी कर रही।

कभी राहुल गांधी इस तरह के कांसेप्ट को फालो कर रहे थे। अब भाजपा के नेता भी कांग्रेस की राह पर चल पड़े है और वह राहुल गांधी को काॅपी कर रहे हैं। कांग्रेस की इस बयानबाजी पर भाजपा ने भी पलटवार किया है।

बीजेपी थी कोसती

कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता का कहना था कि सालों पहले राहुल गांधी गरीबों एवं दलितों के घर जाते और उनके साथ भोजन करते तो यही बीजेपी उन्हें कोसा करती थी। लेकिन अब बीजेपी का हाल यह है कि कांग्रेस के ही काॅसेप्ट को काॅपी कर रही हैं। उनके पास अलग से कोई विजन नहीं है। वह राहुल गांधी एवं कांग्रेस के निशाने पर चल रही है। आगे कांग्रेसी नेता ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने कई योजनाएं ऐसी चलाई हैं। जिसे पहले भाजपा वालों ने विरोध किया। फिर उसी को काॅपी करते हुए नजर आए।

विजनलेस पार्टी है कांग्रेस: झा

कांग्रेस नेता के इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात झा ने निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विजनलेस पार्टी हैं। उनके पास न ही कोई लक्ष्य है और ही कोई मुद्दा। लिहाजा भाजपा जो भी करते हैं उसे वह अपना बनाने में जुट जाती हैं। वह कहते हैं कि भाजपा के साथ आज हर वर्ग के लोग खड़े है। इसलिए कांग्रेस की नजर में हम भले ही विजनलेस हो, लेकिन जनता का जनादेश प्राप्त करते हैं।

शिवराज सरकार समर्थित निर्दलीय विधायक शेरा पहुंचे कांग्रेस दफ्तर, राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट शुरू!\

MP BOARD EXAM की समय सारणी: 30 अप्रैल से 10वीं तो 1 मई से 12वीं की परीक्षा प्रारम्भ हो….

श्रीराम मंदिर के लिए विधायक संजय पाठक ने दिल खोलकर किया दान : Katni News

Similar News