आंगनवाड़ी में बच्चों को अण्डा नहीं गाय का दूध पिलाएंगे: शिवराज

आंगनवाड़ी में बच्चों को अण्डा नहीं गाय का दूध पिलाएंगे: शिवराज गौ माता का दूध अमृत है। साथ ही गाय का हर उत्पाद अमृत है।

Update: 2021-02-16 06:39 GMT

आंगनवाड़ी में बच्चों को अण्डा नहीं गाय का दूध पिलाएंगे: शिवराज

रीवा। गौ माता का दूध अमृत है। साथ ही गाय का हर उत्पाद अमृत है। पर्यावरण को बचाने के लिए गौ काष्ठ का उपयोग करना होगा। हम मध्यप्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को अण्डा की जगह दूध पिलाएंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मालवा-आगर जिले के गौ अभ्यारण्य सालरिया में 36 लाख 55 हजार के 5 निर्माण कार्यो के भूमिपूजन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय के दूध, गोबर और गौमूत्र जैसे उत्पादों को मध्यप्रदेश सरकार बढ़ावा देने जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में गोवंश के प्रबंधन के लिये 15वें वित्त आयोग से राशि का आवंटन किया जाएगा। वहीं गोवंशों के इलाज के संजीवनी योजना प्रारंभ की जाएगी।

गाय बचेंगी तभी आत्मनिर्भर बनेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय हमारी माता है। गौ में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। जिस घर में गौ माता रहती है उस घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित होती है। गाय बचेंगी तभी हम आत्मनिर्भर बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि गोबर की खाद बीमारियों से बचाएगी।

गोमूत्र से बनी दवाई से बीमारियां से मुक्ति मिलती है। मुख्यमंत्री यह भी कहा कि यह काम वह अकेले नहीं कर सकते हैं, आप सबका सहयोग मिलेगा तभी सफल हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार और होलिका दहन में कंडे का उपयोग होना चाहिए जिससे हमारे पेड़ पौधे बचेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर कई निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News