गुपकार गठबंधन पर भड़के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पढ़िए पूरी खबर

गुपकार गठबंधन पर भड़के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पढ़िए पूरी खबर रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुपकार गठबंधन पर

Update: 2021-02-16 06:39 GMT

गुपकार गठबंधन पर भड़के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पढ़िए पूरी खबर

रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुपकार गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि गठबंधन के लोगों ने कश्मीर में 25 हजार करोड़ से ज्यादा की जमीन हड़प ली है। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में 370 धारा लागू थी तब कश्मीर को लूटने की आजादी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फारुख अब्दुल्ला ने कई बार देश के खिलाफ बयान दिया है। फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती देश के खिलाफ बिष वमन पर उतरे हुए हैं। कांग्रेस गुपकार संगठन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।

मध्यप्रदेश में नही लगेगा लॉकडाउन, ज्यादा संक्रमित क्षेत्रो में लगाया जा सकता है नाइट कर्फ्यू…

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू ने सत्ता पाने के लिए विभाजन करवाया था। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से सवाल किया कि 370 के बारे में उनका दृष्टिकोण क्या है उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस दो मुंही बात न करे।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग खुली हवा में श्वांस ले रहे हैं। लूट से उन्हें छुटकारा मिल गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को उक्त बातें एक पत्रकार वार्ता में कही है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News