भोपाल: भाजपा का एक भी विधायक बिकने वाला नहीं: बीडी शर्मा

भोपाल: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने बीते दिनों जमकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने का कहा कि कांग्रेस लाख प्रयास कर ले, लेकिन भाजपा का कोई भी

Update: 2021-02-16 06:35 GMT

भोपाल: भाजपा का एक भी विधायक बिकने वाला नहीं: बीडी शर्मा

भोपाल:भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने बीते दिनों जमकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने का कहा कि कांग्रेस लाख प्रयास कर ले, लेकिन भाजपा का कोई भी विधायक बिकने वाला नहीं है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस इससे पहले भी खरीद-फरोख्त की अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर चुकी है। लेकिन भाजपा में उन्हें ऐसा कोई विधायक नहीं मिला। श्री शर्मा कहते है कि कमलनाथ भले ही कितने उद्योगपति क्यों न हो, लेकिन भाजपा में उनकी दाल नहीं गलने वाली है।

28 सीटें जीतने का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीडी शर्मा ने दावा किया है कि हम 28 सीटों में चुनाव जीतेंगे। श्री शर्मा ने कहा हमारे कार्यकर्ता ही जीत का आधार है। हम पिछले 15 सालों से जो विकास कार्य किए है जनता इससे पूरी तरह से वाफिक है। इसलिए वह भाजपा के साथ खड़ी हैं। श्री शर्मा ने दावा किया है कि अगले माह प्रदेश के 28 विधानसभा में होने जा रहे उप चुनाव में जीत उनकी होगी।

सिंधिया के 10वें नम्बर पर बोली यह बात

सिंधिया का 10वें नम्बर पर नाम होने के सवाल पर श्री बीडी शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी में नम्बर से नहीं चलती है। यहां जो पार्टी तय करती है हम सभी उसी पर काम करते हैं। पिछले साल मेरा नम्बर सबसे नीचे था। लेकिन इस बार पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उपर है। यहां सभी काम संगठन के हिसाब होता है। फिर चाहे मुख्यमंत्री हो या केन्द्रीय मंत्री। सभी संगठन के हिसाब से चलते हैं। भाजपा एक कार्यकर्ता पर अधारित दल है, यहां कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं।

रीवा: देवर ने भाभी को ऐसे उतारा मौत के घाट की ग्रामीणो के खड़े हो गए रोगटे, जानिए क्या था मामला

Similar News